Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

दरभंगा शहर के बीचों-बीच अवैध शराब कारोबारियों के बीच गोलीबारी,एक घायल…

दरभंगा। अवैध शराब कारोबारियों के बीच वर्चस्व की लड़ाई को लेकर दो पक्षों में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया । कोतवाली ओपी क्षेत्र के भटियारी सराय में शुक्रवार की शाम गोली लगने से हनुमान साहू नामक युवक घायल हो गया जिसे डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

हनुमान साहू के साथ रहने वाले बबलू कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि मोहम्मद राजा मुन्ना राम सहित एक अन्य व्यक्ति उसे शराब बेचने के लिए दबाव बना रहे थे लेकिन शराब बेचने से इनकार करने पर वह लोग बबलू को गोली मारने आए थे लेकिन गोली हनुमान साहू को लग गया।

बबलू कुमार ने बताया कि वह 2 वर्ष पूर्व शराब कारोबार करता था लेकिन अब वह शराब कारोबार छोड़कर सीतामढ़ी में रहता है। कुछ हीं दिन पूर्व वह दरभंगा आने पर उन लोगों के द्वारा शराब कारोबार करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। शुक्रवार की शाम हनुमान साहू बबलू कुमार अपने दोस्तों के साथ भटियारी सराय गंगासागर सड़क घूम रहे थे उसी दौरान इन लोगों ने हनुमान साहू के बाह में गोली मार दी और सभी आरोपी फरार हो गए।

घायल अवस्था में हनुमान साहू को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया जहां इलाज किया जा रहा है। इधर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। पुलिस जब भी पता कर रही है कि शराब बेचने को लेकर गोली मारी गई है या अन्य किसी कारण से दोनों गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही है।

Related posts

नक्सली पर नकेल कसने की कवायद, नामजद नक्सली के घर छापेमारी,दो गिरफ्तार…

Bihar Now

शिक्षकों पर हुई लाठीचार्ज पर विपक्ष ने सरकार पर बोला हमला

Bihar Now

पिता के पुण्य तिथि पर पुत्र ने बच्चों को दिया कलम कॉपी

Bihar Now