Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

दिल्ली से मोतिहारी आ रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 14 लोगों की मौत, 35 घायल…

दिल्ली से मोतिहारी आ रही बस उत्तर प्रदेश के फ़िरोज़ाबाद के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इसमें काम से कम 14 लोगों की मौत हो गई. वहीं कई अन्य घायल हो गए. घटना के सम्बन्ध में बताया जाता हैं कि बस तेज रफ़्तार से आगे बढ़ रही रही. फ़िरोज़ाबाद के नगला खंगर पास एक कंटनेर सड़क के किनारे कड़ी थी. रात के समय शायद ड्राइवर को ये नहीं दिखा और बस कंटेनर से जा टकराई. यह घटना बुधवार रात करीब 10:30 की हैं.

यह घटना पिलर 71 के पास हुई हैं. बस में बिहार सहित उत्तर प्रदेश के कई यात्री सवार थी. घटना में कई अन्य लोग घायल हो गए. इनमे 7 की स्थिति अति गंभीर बताई जाती हैं. दुर्घटना के समय यात्री गहरी नींद में बताए जाते हैं. यह घटना सिरसागंज तहसील क्षेत्र की हैं.

ट्राली के खलासी का कहना हैं कि ट्राली का एक पहिया पंक्चर हो गया था. जिसे ड्राइवर बदल रहे थे. इसी दौरान बस ट्राली से जा टकराई. इससे टायर बदल रहे ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी की बस घूमकर डिवाइडर से जा टकराई.

फ़िरोज़ाबाद के लोग जुटे राहत में
घटना के बाद फ़िरोज़ाबाद के स्थानीय लोग घायलों को निकलने में जुट गए. लेकिन, बस कंटेनर में पूरी तरह धंस गया था. जिस वजह से मौके पर करें व गैस कटर बुलाना पड़ा. इसके बाद घायलों को तुरंत पीजीआई लखनऊ ले जाया गया. इस दौरान 14 लोगों की तत्काल मौत हो गई. दुर्घटना में बस के ड्राइवर की भी मौत हो गई.

इस घटना की सुचना जैसे ही मोतिहारी पहुंची. मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. अब स्थानीय पुलिस मृतकों के परिजनों की तलाश में जुटी हैं. बस संख्या यूपी 53 एफटी 4629 हैं.

Related posts

मंत्रिमंडल विस्तार पर मांझी का बड़ा बयान, महागठबंधन में हो गया फूट, आज न कल‌ टूटकर ये लोग हो जाएंगे अलग ..

Bihar Now

CAB पर विरोध या “सियासी” चाल ?

Bihar Now

शर्मसार हुई “सीता” की नगरी…मासूम बच्ची के साथ रेप मामले में अभियुक्त गिरफ्तार

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो