Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीयहॉलीवुड

दिल टूटने के बाद खेसारीलाल यादव पहुंचे भोले बाबा के शरण में, कहा – “आंसू गंगा जल भइल”,

जब लोगों का दिल टूटता है, तब अक्सर दिल टूटे लोग कोई ना कोई गलत कदम उठा लेते हैं, लेकिन करोड़ों लोगों का इमोशनबन चुके खेसारीलाल यादव का जब दिल टूटा तो वे भोले बाबा के शरण में पहुँच गए।

जी हाँ, हम बात कर रहे हैं, उनके नए रिलीज भोजपुरी कांवर भजन “आंसू गंगा जल भइल” की, जो रिलीज के साथ अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने की थीम बेहद आकर्षक है और इसमें भक्ति के साथ – साथ मानवीय संवेदना भी देखने को मिलती है। गाने में खेसारीलाल यादव की आवाज और अभिनय दोनों रिझाने वाला है।

लिंक : https://youtu.be/Eu1LPo5Uvhk

हिट मशीन खेसारीलाल यादव का भोजपुरी कांवर भजन “आंसू गंगा जल भइल” आज टी-सीरीज़ हमार भोजपुरी पर रिलीज हुआ है, जिसे अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं और यह गाना लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है। वहीं खेसारीलाल यादव ने भी इस गाने को शानदार बताया और कहा कि इस गाने की सबसे खास बात इसका कॉन्सेप्ट है, जो अलग हट कर है।

अभी तक सबने सावन में सिर्फ बाबा की महिमा वाले गाने देखे थे, लेकिन इस गाने में उस दुखिया को भी दिखाया गया है, जिसको प्यार में धोखा मिला। ऐसे में उसने नशा या दूसरी गलत चीजों के बजाय बाबा की भक्ति को चुना और अपने आँसू से बाबा का जलाभिषेक किया। उन्होंने कहा कि टी-सीरीज़ देश की बड़ी म्यूजिक कंपनी है और इसके सारे प्रोजेक्ट अलग और नायाब होते हैं। या आपको हमारे गाने में भी देखने को मिलेगा। मैं बस यही चाहूँगा कि इस गाने को खूब प्यार और आशीर्वाद दें।

आपको बता दें कि खेसारीलाल यादव के भोजपुरी कांवर भजन “आंसू गंगा जल भइल” के गीतकार विशाल भारती हैं, जबकि संगीतकार मोनू सिन्हा हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। उन्होंने कहा कि खेसारीलाल यादव के गानों की डिमांड लोगों में खूब है। यह गाना लोग खूब पसंद कर रहे हैं और रील्स भी बना रहे हैं। आने वाले दिनों में यह गाना ब्लॉक बस्टर बनकर उभरेगा। वीडियो निर्देशक पवन पाल हैं। परियोजना समन्वय (टीम-टी-सीरीज़) सोनू श्रीवास्तव हैं।

Related posts

गोलियों की तरतराहट से दहला बिहटा !

Bihar Now

Breaking : आपसी विवाद में गोलीबारी, एक महिला को लगी गोली….

Bihar Now

Breaking : नीतीश “सरकार” के बुलडोजर पर हाईकोर्ट का ब्रेक ! … पटना DM को कोर्ट में पेश होने का निर्देश…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो