Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

दुकानदार को गोली मारकर 50 हजार रुपए लूटाः सहरसा में बाइक सवार 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम, चल रहा इलाज

सहरसा के बिहरा थाना क्षेत्र के खादीपुर में सोमवार की रात बाइक सवार चार अपराधियों ने किराना दुकानदार और टैंपो चालक पप्पू कुमार यादव को गोली मार दी। इसके साथ ही उससे 50 हजार रुपए लूट लिए। घायल पप्पू कुमार को इलाज के लिए तत्काल सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

घायल पप्पू कुमार ने बताया कि वह खादीपुर में अपने घर पर ही किराना दुकान चलाता है। सोमवार की शाम वह 50 हजार रुपए लेकर सामान खरीदने बिहरा बाजार गए थे। वहां से लौटने के दौरान 4 अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। इस बीच एक अपराधी ने गोली चला दी, जो उनके सीने के पास लगकर छिटक गई। इसके बाद अपराधियों ने उनसे 50 हजार रुपए छीन लिया।

शोर मचाने पर दो अपराधी अपनी बाइक लेकर फरार हो गए, जबकि अन्य दो अपराधी बिना नंबर की बाइक छोड़कर भाग निकले। स्थानीय लोगों और परिजनों ने घायल पप्पू को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ आलोक कुमार और सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार, बिहरा थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला अस्पताल पहुंचे और घायल से पूछताछ की। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और घटना की जांच की जा रही है।

Related posts

बिहार के 9 पुलिसकर्मियों को मिलेगा राष्ट्रपति मेडल, IPS और सब-इंस्पेक्टर भी हैं शामिल…

Bihar Now

सड़क के निर्माण के साथ उसके रखरखाव के लिए भी सरकार को जिम्मेवारी लेनी पड़ेगी : नीतीश कुमार

Bihar Now

सुपौल में अपोलो डायग्नोस्टिक्स सेंटर का उद्घाटन…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो