Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारराष्ट्रीय

धरोहर को संजोने की कवायद, दरभंगा के लाल किले पर MSU व दरभंगा गौरवशाली टीम के सदस्यों ने फहराया झंडा…

71 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर दरभंगा के ऐतिहासिकता राज किला और लाल किला के नाम से विख्यात धरोहर पर गौरवशाली दरभंगा टीम और मिथिला स्टूडेंट्स यूनियन के युवाओं के द्वारा लगातार चौथी बार किला पर ध्वजारोहण किया गया ।

ही टीम के युवा पिछले कई वर्षों से किला पर झंडा फहराने को लेकर जन जागरण का काम करते हुए आ रहे है, और 2018 के स्वाधीनता दिवस के अवसर से चोरी छुपे विपरीत परिस्थितियों में पहली बार किला पर चढ़ कर दरभंगा किला पर तिरंगा लहराकर तिरंगे के मान सम्मान और किला को अब तक गुलजार करते हुए आ रहे हैं।

लेकिन इसी हर्ष और उल्लास के अवसर के बीच प्रशासनिक और सरकार से उपेक्षा को लेकर सभी युवाओं में रोष व्याप्त हैं।
एम एस यू के गोपाल चौधरी ने सरकार के प्रति नारजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सभी सरकारों ने धरोहरों को लेकर दरभंगा को छलने का काम किया हैं जिसका जीवंत उदहारण दरभंगा का राज किला हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि हमने शुरुआत विपरीत परिस्थितियों में की है लेकिन इसी वर्ष किला के नीचे अनोखे कार्यक्रम और झांकियां निकाल सरकार का ध्यानआकृष्ट
करने की कोशिश करेंगे।
वहीं गौरवशाली दरभंगा टीम के राहुल कुमार ने कहा की हमारी टीम धरोहरों को सहेजने के लिए लगातार काम कर रही हैं और हमने 1962 ई० के बाद दरभंगा किला को फतह कर इस पर तिरंगा लहराने का लगातार काम किया है।उन्होंने डंके की चोट पर कहा कि आज किसी का ध्यान इस किला की बर्बादी पर नहीं जा रहा लेकिन जिस दिन यह क्षतिग्रस्त हो जाएगा उस दिन सभी जनप्रतिनिधि आ कर दुख प्रकट कर देंगे।
मनीष राज ने लोगों से इसे सहजने का आव्हान किया है उन्होंने कहा की आज हमें अपने धरोहर पर गर्व करना चाहिए क्योंकि यह हमारे शहर की सुंदरता में चार चांद लगाता हैं और इसकी सुंदरता और भी निखर जाती है जब इस पर भारत की आन बान शान तिरंगा लहराता हैं।
किला पर चढ़ने वाले युवाओं में जितना जोश था उस से कही ज्यादा नीचे भी युवाओं पर देश भक्ति का जज़्बा देखते ही बन रहा था, 62 फ़ीट की ऊँचाई पर जैसे ही तिरंगा लहराया सभी तिरंगे के सम्मान में खड़े होकर राष्ट्रगान गाने लगे और उस के बाद देश हित मे नारे लगाकर अपनी राष्ट्रभावना को ज़ाहिर किया।
अंत में सभी ने एक स्वर में घोषणा की आने वाले स्वाधीनता दिवस पर दरभंगा लाल किले पर ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा।
किले पर चढ़ने में अभिषेक कुमार झा, अनूप कुमार झा, गणपति, दिवाकर, और ऋषि थे।
वहीं किले के नीचे दोनों टीमों के सदस्य उपस्थित रहे।

राजू सिंह बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

40 Free Spiny Za První Vklad

Bihar Now

तेजस्वी यादव पहुंचे ED ऑफिस, ED के सवालों से तेजस्वी करेंगे सामना…ऑफिस के बाहर समर्थकों का भारी हुजूम, तेजस्वी यादव जिंदाबाद के लिए नारे ….

Bihar Now

जम्मू कश्मीर :‌ पहलगाम हमले 25 से ज्‍यादा की मौत! गृह मंत्री अमित शाह पहुंच रहे श्रीनगर

Bihar Now