Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

जम्मू कश्मीर :‌ पहलगाम हमले 25 से ज्‍यादा की मौत! गृह मंत्री अमित शाह पहुंच रहे श्रीनगर

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में टूरिस्‍ट पर हुए आतंकी हमले में 25 से ज्‍यादा लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है. मरने वालों में दो विदेशी भी शामिल हैं. एक शख्‍स इजरायल और एक इटली का रहने वाला है. वो घाटी में घूमने के लिए आए हुए थे. मंगलवार सुबह आतंकवादियों ने पर्यटकों पर बड़ा हमला कर दिया.

पर्यटकों का नाम पूछ-पूछकर आतंकियों ने उनपर गोली चलाई. अनंतनाग जिले के बैसरन घाटी के ऊपरी इलाकों में टूरिस्‍ट घूम रहे थे, तभी अचानक उनपर गोलीबारी कर दी गई. इस हमले में एक सैलानी की मौत हो गई जबकि 20 अन्‍य घायल हुए हैं. पीएम नरेंद्र मोदी इस वक्‍त सउदी अरब में हैं. पीएम ने सउदी से गृह मंत्री अमित शाह को फोन मिलाया और तुरंत पहलगाम जाने का निदेश दिया. गृह मंत्री पहलगाम के लिए दिल्‍ली से निकल चुके हैं.

इससे पहले अमित शाह आईबी चीफ, जम्‍मू-कश्‍मीर के डीजी और सेना व सीआरपीएफ के आला अधिकारियों के साथ एक हाई-लेवल मीटिंग भी की. पीएम मोदी इस मीटिंग में वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग से उपलब्‍ध रहे. जम्‍मू-कश्‍मीर के सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला भी इस घटना को लेकर काफी गंभीर हैं. वो तुरंत ही पहलगाम के लिए निकल रहे हैं.

गृह मंत्री अमित शाह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एक हाई-लेवल मीटिंग बुलाई है. बताया जा रहा है कि इस मीटिंग में सेना, सीआरपीएफ और जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस के अलावा अधिकारी सहित जम्‍मू-कश्‍मीर के उपराज्‍यपाल वीके सिन्‍हा वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए मौजूद रहे. खुफिया सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक आतंकी टूरिस्ट के बड़े ग्रुप को टारगेट करने की फिराक में थे. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आतंकी फरार हो गए.

सुनियोजित तरीके से टूरिस्‍ट को निशाना बनाया गया. गर्मियों के इस सीजन में घाटी में टूरिस्‍ट की संख्‍या काफी ज्‍यादा बढ़ जाती है. टूरिस्‍ट को निशाना बनाकर आतंकी जम्‍मू-कश्‍मीर में सैलानियों के प्रवेश को रोकना चाहते हैं.

Related posts

विश्वविद्यालय संस्कृत विभाग में संचालित अनौपचारिक संस्कृत शिक्षण केन्द्र द्वारा पाठ्यपुस्तक वितरण कार्यक्रम आयोजित…

Bihar Now

प्रशासनिक अराजकता एवं अपराधी की गोली से मरने वाले के आश्रित परिवार को मुआवजा दे सरकार – विजय कुमार सिन्हा…

Bihar Now

पटना के “Don Bosco School” के फर्जी कारनामे ने खोले नीतीश सरकार के भ्रष्टाचार की पोल !… अधिकारी के निर्गत पत्र के महीनों बीत जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं, सीनियर एडवोकेट ने उठाए सवाल ? …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो