Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बलिप्रदान पर रोक के विरोध में धधक रहा “मिथिलांचल का आक्रोश” !.. निकाला गया मशाल जुलूस… सरकार और प्रशासन मौन क्यों ?…

दरभंगा में प्रसिद्ध श्यामा माई मंदिर में बलि प्रथा पर लगी रोक को लेकर सोशल प्लेटफार्म से लेकर सड़क तक बवाल मचा हुआ है … बिहार धार्मिक न्यास बोर्ड और दरभंगा मॉ श्यामा न्यास समिति के खिलाफ स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश है ..

इस सिलसिले में मंगलवार शाम यानी आज दरभंगा के श्यामा मंदिर से मशाल जुलूस निकाला गया है … इस मौके पर हजारों की तादाद में लोग एकत्रित होकर धार्मिक न्यास बोर्ड एवं दरभंगा श्यामा न्यास समिति के खिलाफ सड़कों पर उतर कर जबरदस्त विरोध कर रहे हैं …

स्थानीय लोगों की मांग है कि दरभंगा श्यामा मंदिर में पहले की तरह बिना शर्त के बलिप्रदान शुरू किया जाए साथ ही दरभंगा न्यास समिति के तमाम सदस्य अपने पद से इस्तीफा दे …

हालांकि दरभंगा श्यामा मंदिर न्यास समिति ने मंदिर में लगी बलि प्रथा पर रोक को हटा ली है… बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद इस पर बैकफुट पर आ गई है। न्यास समिति की ओर से कहा गया कि बलि प्रथा का विरोध या समर्थन न्यास समिति नहीं करती है।

बलि प्रथा में मंदिर प्रशासन की कोई भूमिका अब नहीं होगी। निजी व्यवस्था कर लोग मंदिर परिसर में बलि चढ़ा सकते हैं। मां श्यामा न्यास समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र मोहन झा ने मीडिया को जानकारी दी है। डीएम राजीव रौशन के साथ बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया। मंदिर में बलि के नियम में कुछ बदलाव के साथ बलि चढ़ाने दिया जाएगा।

न्यास समिति शांतिपूर्वक बलि प्रदान को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। जो इसका समर्थन या विरोध कर रहे हैं, उनको किसी प्रकार का ठेस इस निर्णय से नहीं पहुंचेगा, क्योंकि सबको ध्यान में रखकर निर्णय किया गया है। यह निर्णय दरभंगा न्यास बोर्ड का है।बलि प्रथा पर रोक लगने के बाद इसका विरोध हो रहा था। लोगों ने इसे लेकर प्रदर्शन भी किया था।

Related posts

बीजेपी दफ्तर में बैठकर जाम छलकाते जिलाध्यक्ष, वीडियो वायरल, ‘सु’शासन राज में ये कैसी शराबबंदी ?…

Bihar Now

Breaking : आरा में दिनदहाड़े लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने मारी गोली, सीमेंट व्यवसायी के स्टाफ को मारी गोली, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजाम…

Bihar Now

राजद की छवि खराब करने के लिए एक मीडिया की ओर चलाई जा रही सुनियोजित खबर, जेडीयू और बीजेपी की साज़िश – RJD…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो