Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जारी रहेगा भाजपा का विजय अभियान, अविश्वास प्रस्ताव पर तय हार खोलेगी विपक्षी गठबंधन की पोल…

पटना : बिहार भाजपा विधानमंडल दल के नेता  विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि अविश्वास प्रस्ताव पर विपक्षी दलों की हार तय है औऱ नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा का विजय अभियान जारी रहेगा।

सिन्हा ने कहा कि लोकसभा में 3 दिवसीय बहस के दौरान कांग्रेस औऱ औऱ विपक्षी दलों की पोल खुल गई।गृह मंत्री ने अपने वक्तव्य में कांग्रेस काल के कुशासन,तानाशाही,अवसरवादी औऱ स्वार्थ की राजनीति से देश की जनता को अवगत कराया।कश्मीर से मणिपुर तक कांग्रेस शासन काल में 50 हजार से अधिक हत्याओं में शासन की सम्वेदन हीनता को भी लोक सभा में उजागर किया।

सिन्हा ने कहा कहा कि बिहार में महागठबंधन सरकार ने1 वर्ष पूरा किया है।इन्होंने बिहार को वदहाल कर दिया।इनके1 साल में राज्य में हत्या, अपहरण, वलात्कार, बैंक डकैती, लूट औऱ जहरीली शराब ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है।राज्य में दारु, वालू औऱ जमीन माफियाओं की बहार हो गई है।पुलिस नाम की कोई व्यवस्था दिख नहीं रही है।लोगों के जमीन कब्जा की घटनाओं में बृद्धि हुई है।मुख्यमंत्री जनता दरबार में में इनका हल नही हो रहा है।ये अविश्वास प्रस्ताव के असली हकदार हैं।शासन प्रशासन की बढ़ती अकर्मण्यता ने राज्य के शासन तंत्र को शिथिल औऱ असफल कर दिया है।

सिन्हा ने कहा कि लोकसभा में जीरो सीट वाले राजद के सुप्रीमो लालू प्रसाद भाजपा के पराजय की भविष्यवाणी कर रहे हैं।इनके अपने दल का राजनीतिक भविष्य तो अधर में है क्योंकि पिता पुत्र दोनों भरस्टाचार के मामलों में मुकदमा का सामना कर रहे हैं।लालू जी तो पहले से सजायाफ्ता हैं।इसलिए भाजपा को ज्ञान देने छोड़े औऱ औऱ अपने मुकदमा पर ध्यान दें।

Related posts

गया के एक गांव में डायरिया का प्रकोप, दो बच्चे की मौत… गांव में दहशत का माहौल, कैंप कर रही डॉक्टर की टीम…

Bihar Now

I.N.D.I.A की मुंबई बैठक में बनी को-ऑर्डिनेशन कमिटी..,हेमंत-तेजस्वी-ललन को मिली जगह !… बोले लालू – मोदी को हटाकर दम लेंगे, देश के इतिहास को बदलने की कोशिश ….

Bihar Now

दरभंगा में एक युवक को अपराधियों ने मारी गोली,सवालों के घेरे में पुलिस की मुस्तैदी का दावा…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो