Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

नहर में एक युवक की लाश‌ मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…

सुपौल-पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लिटियाही के समीप नहर में एक युवक का लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। मौके पर पहुंची पिपरा पुलिस ने शब को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया कि उक्त लाश सखुआ वार्ड नं पांच निवासी

30 वर्षीय गोपाल कुमार झा का है। जो दो दिन पहले से लापता था। शब की पहचान होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। बताया गया कि गोपाल झा काफी भोला-भाला और अशिक्षित युवक था, 06 जुलाई को वो अपने घर सखुआ से नजदीक के ही ईंट भट्ठा पर काम करने के लिए निकला था ।

जिसके बाद वो वापस लौट कर घर नहीं आया। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला ।इस बीच बुधवार की सुबह लिटियाही के समीप नहर के पानी मे तैरता उसका लाश मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने पानी से लाश को निकाला जिसके बाद मृतक गोपाल झा के परिजनों ने उसकी पहचान की। युवक की मौत कैसे हुई ये तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और पुलिसिया जांच के बाद ही पता चल पाएगा। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस प्रथम दृष्टया युवक की डूबने से हुई मौत बताई जा रही है।

वहीं मृतक के परिजन भी अभी तक युवक की मौत मामले में किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है। बताया गया कि मृतक गोपाल झा परिवार का एक लौता सहारा था जो ईंट भट्ठे पर काम करके अपनी पत्नी बुजुर्ग दादा मां बाप का गुजारा करता था। युवक के मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।आसपास के लोग उनके घर पहुंच बूढ़े मां बाप को ढांढस बंधा रहे हैं। घटना से हर देखने वाले गमगीन हैं।

बी के गुप्ता, बिहार नाउ, सुपौल

 

 

 

मांाांांााांाांांाांाांाांाांांााांाांांा

Related posts

मधेपुरा में मुहर्रम के दौरान हुए उपद्रव मामले में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई , 16 नामजद एवं 25-30 अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए 10 उपद्रवियों को किया गिरफ्तार

Bihar Now

पूर्व मुख्यमंत्री बिहार केशरी श्री श्रीकृष्ण सिंह जी के प्रति भाजपा का नफरत स्वाभाविक, BJP पर आरजेडी का जोरदार हमला …

Bihar Now

पटना में बेखौफ अपराधी, मंत्री अशोक चौधरी और तेजस्वी यादव के बंगले के सामने युवक को दिनदहाड़े मारी गोली…!

Bihar Now