Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

पटना में बेखौफ अपराधी, मंत्री अशोक चौधरी और तेजस्वी यादव के बंगले के सामने युवक को दिनदहाड़े मारी गोली…!

बिहार में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए है कि यहां वारदात थमने का नाम नहीं ले रहीं है. आज तो मानिए हद हो गया क्योंकि अपराधियों ने पटना के वीवीआईपी(VVIP) इलाके में एक युवक को सरेआम गोली मार दी. आपको बता दें कि जिस इलाके में ये वारदात हुई है वहां कई हाई प्रोफाइल लोगों का आवास है. साथ ही यहीं पर कुछ जजों का आवास भी हैं. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई जारी है. आइए जानते है आखिर क्यों ये घटना इतनी चर्चा में है और किस मंत्री के आवास के पास ये घटना घटी है?

पटना के वीवीआईपी इलाके में अपराधियों ने मंत्री अशोक चौधरी और तेजस्वी यादव के सरकारी आवास के सामने दिनदहाड़े युवक को गोली मार दी, जिससे राजधानी में सनसनी फैल गई.

गुरुवार सुबह पटना के एयरपोर्ट थाना इलाके के पोलो रोड में अपराधियों ने एक घटना को अंजाम दिया. बाइक सवार दो अपराधियों ने राहुल नाम के युवक पर गोली चलाई. आपको बता दें कि यह घटना मंत्री अशोक चौधरी के घर के बैक गेट पर हुई है और इनके बगल में ही तेजस्वी यादव का भी सरकारी आवास है. साथ ही इसी इलाके कुछ जज और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार और कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का घर भी है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने राहुल से 400 छीन लिए और 1 राउंड गोली चलाकर फरार हो गए. पुलिस को मौके से खाली खोखा भी बरामद हुआ है. पुलिस राहुल को लेकर इलाके में अपराधियों की धर पकड़ की कोशिश में लगी है.

Related posts

पूर्व MLA अनंत सिंह की जमानत याचिका सेशन कोर्ट से भी खारिज, बढ़ सकती हैं मुश्किलें!

Bihar Now

बिहार: मिड-डे-मील खाने के बाद 100 से ज्यादा बच्चे हुए बीमार, परिजनों का जमकर हंगामा…

Bihar Now

समस्तीपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों का फंदे से लटका मिला शव, आर्थिक तंगी से जूझ रहा था परिवार…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो