Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

नहीं थम रहा NDA विधायकों का विरोध, 15 सालों का हिसाब मांगते हुए जनता ने खदेड़ा..

नही थम रहा नगर विधायक का विरोध, अब लक्ष्मीसागर और कटरहिया मुहल्ला से गये खदेड़े!

दरभंगा: दरभंगा शहरी विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रह चुके भाजपा के संजय सरावगी पांचवीं बार किस्मत आजमा रहे हैं। परंतु इसबार उन्हें जगह जगह जबरदस्त जन विरोध का सामना करना पड़ रहा है। जनता 15 सालों का हिसाब मांग रही है। जिस विधायक के खिलाफ बोलने की हिम्मत पाँच साल पहले तक कोई नही कर पाता था, आज हर गली मोहल्ले में लगता है इनका डर खत्म हो गया है और लोग खुलकर विरोध कर रहे हैं। जाम और जलजमाव जैसी मूलभूत समस्याओं से निजात न दिलाना खासकर संजय सरावगी केलिए घातक बन रहा है।
इसी कड़ी को बढ़ाते हुए जनता ने रविवार को एकबार फिर संजय सरावगी को खदेड़ दिया। दिन में जनसंपर्क के दौरान जहां लक्ष्मीसागर के अम्बेडकर चौक के निकट अम्बेडकरवादी युवाओं द्वारा विरोध किया गया। वहीं रात के समय दुर्गा माता के दर्शन करने के बहाने गांधीनगर कटरहिया मुहल्ला में घुसे नगर विधायक को स्थानीय लोगो का प्रकोप झेलना पड़ गया। साल में 6 महीने जलजमाव से त्रस्त रहने वाले उक्त मुहल्ले के लोगो ने प्रत्याशियों द्वारा वोट न मांगने सम्बन्धी बोर्ड भी लगा रखा है। ऐसे में जैसे ही संजय सरावगी पहुँचे, निकम्मा विधायक नही चलेगा और गो बैक का जोर शोर से नारा लगाते हुए लोगों ने उन्हें उल्टे पैर लौटने पर मजबूर कर दिया।

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

Chilli Pop Pokies Online

Bihar Now

Breaking : तीन बच्चों की नदी में डूबने से मौत

Bihar Now

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो