Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

नालंदा : 24 घंटे के अंदर ATM लूटकांड का SP ने किया उद्भेदन, 4 आरोपी गिरफ्तार…

नालंदा पुलिस ने एटीएम लूट कांड के मामले में बड़ा खुलासा करते हुए लूटी गई 33 लाख में से 31 लाख 78 हजार रुपए बरामद करते हुए 4 बदमाशों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है ।

उक्त बातों की जानकारी देते हुए नालंदा एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि बिहार थाना इलाके के गढ़ पर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से छेड़छाड़ किए जाने की खबर शुक्रवार की शाम आई थी । दरअसल यह मशीन से छेड़छाड़ का नहीं लूट का मामला था ।एटीएम मशीन से बदमाशों ने करीब 31 लाख 78 हजार रुपए लूट लिया था ।घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा उसके बाद सीसीटीवी फुटेज और वैज्ञानिक अनुसंधान से पुलिस ने पूरी रात छापेमारी कर लूटे गए ते कैश बरामद करते हुए 4 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया । उन्होंने बताया कि इस मामले में अमरजीत कुमार ,दीपक कुमार, राकेश कुमार और मोनू कुमार को गिरफ्तार किया गया है ।अमरजीत और दीपक सीएमएस कंपनी का कर्मी है जो कैस रिफिलिंग का काम करता है

इनकी मिलीभगत से वारदात को अंजाम दिया गया था दरअसल इस लूट कांड को अपने सहयोगी को पासवर्ड बता कर घटना को अंजाम दिया था । नगदी के अलावे बदमाशों के पास मेन वोल्ट का डायल कटर औजार और घटना में इस्तेमाल बाइक और चार मोबाइल सेट जप्त किए गए हैं।बाइट , अशोक मिश्रा एसपी नालंदा

Related posts

दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने दर्ज करवाया केस, अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती समेत उसके पूरे परिवार पर केस दर्ज…

Bihar Now

आज से हाईटेक हो गई JDU, पार्टी की नई वेबसाइट JDUlive.com लॉन्च…

Bihar Now

Play Free Popular Pokies Machine No Download No Registration

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो