Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटॉप न्यूज़बिहारराष्ट्रीय

नीतीश कुमार और सुशील मोदी पर तेजप्रताप यादव का बेतुका बयान…

तेजप्रताप ने फिर से एक बार बेतुका बयान दिया है इस बार तेजप्रताप के निशाने पर हैं सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी जिनपर तेजप्रताप ने एक सभा के दौरान आपत्तिजनक बयान दिया है ।

मसौढ़ी में NRC और CAA को लेकर चल रहे आंदोलन में तेजप्रताप ने सीएम नीतीश कुमार पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अब नीतीश कुमार का हमने नया नामकरण कर दिया है अब उन्हें नीतीश कुमारी कहा जाएगा साथ में तेजप्रताप ने सुशील मोदी पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की और कहा इन दोनों ने आपस में शादी भी रचा ली है ।

मसौढ़ी में NRC/CAA को लेकर चल रहे आंदोलन में के दौरान तेजप्रताप ने ये बेतूका बयान दिया है इसके साथ ही तेजप्रताप ने बीजेपी-जेडीयु के नेताओं को भी ललकारते हुए कहा है कि अगर उनमें हिम्मत है तो सामने आकर हमसे लड़ाई लड़े घर में चूड़ी पहनकर बैठे ना रहें । तेजप्रताप ने कहा कि आज अगर लालू जी जेल से बाहर आ जाएं तो गर्दा उड़ जाएगा और आज अगर लालू जी जेल से बाहर होते तो ऐसा काला कानून भी कभी लागू नहीं होता।

ये कोई पहला मौका नहीं जब तेजप्रताप ने ऐसा बेतुका बयान दिया है तेजप्रताप कुछ ऐसे ही बयानों के लिए जाने भी जाते हैं लोग तो ये भी कहते हैं कि सुर्खियों में बने रहने के लिए ही तेजप्रताप ऐसे बयान देते हैं ।

Related posts

Highest Rtp Slots Au

Bihar Now

Bihar Now

नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी…

Bihar Now