Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटॉप न्यूज़फ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

EXCLUSIVE : नीतीश कुमार के बयान पर पप्पू यादव का हमला…

पूछा पटना के लिए कोई मास्टर प्लान है क्या नीतीश जी – पप्पू यादव…

बिहार नाउ की खबर देखने के बाद पप्पू यादव ने किया रिएक्ट…

File pic
File pic

सूबे के मौजूदा हालात पर नीतीश कुमार के दिए गए बयान पर पप्पू यादव ने जमकर हमला किया है.उन्होंने बिहार नाउ से बताते हुए नीतीश कुमार के बयान पर सवाल खड़े किए हैं.उन्होंने पूछा कि क्या नीतीश जी के पास कोई मास्टर प्लान है क्या ? साथ ही उन्होंने कहा कि ये मानवीय आपदा नहीं है। जल निकासी के लिए सही सिस्टम नहीं होने को कारण ये हालात उत्पन्न हो गए हैं। इसके लिए सिर्फ सरकार और संबंधित विभाग जिम्मेदार हैं..

CM Nitish Kumar
CM Nitish Kumar

आपको बता दें कि नीतीश कुमार ने मौजूदा हालात पर रविवार देर शाम बयान दिए थे़।सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कि नेचर किसी के हाथ में नहीं है.ऐसी परिस्थितियों में लोगों को हौसलों से काम लेना चाहिए. आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह मुस्तैद है.उन्होंने कहा कि हर जिले के डीएम से मैंने इस परिस्थिति को लेकर बात की है.सभी जिलाधिकारी मुस्तैद हैं. हम लगातार हर जिले का जायजा ले रहे हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि पीड़ित को हर संभव सहायता की जा रही है. जरूरत पड़ने पर और आगे भी हर संभव सहायता की जाएगी।

Related posts

Big Breaking : लालू यादव का बड़ा दावा, उपचुनाव के बाद मचेगी भगदड़, बिहार में हम बनाएंगे सरकार… तेजस्वी यादव ने उखाड़ कर फेंक दिया और हम करेंगे विसर्जन…

Bihar Now

सुबह सुबह नीतीश कुमार पर तेजस्वी यादव ने बोला हमला, कहा – जिस प्रदेश के मुख्यमंत्री को अपने कुर्सी के स्वास्थ्य की चिंता हो उन्हें भला प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य की चिंता क्यों होगी ?…

Bihar Now

दरभंगा में दो पक्षों के बीच पत्थरबाजी, जानिए क्यों हुआ हंगामा?

Bihar Now