Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में नीतीश कैबिनेट की बैठक में 14 प्रस्तावों को मंजूरी.. इंजीनियरिंग के छात्रों को तोहफा ..

बिहार में सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में एनडीए सरकार की दूसरी कैबिनेट मीटिंग समाप्त हो चुकी है… इस मीटिंग में कुल 14 प्रस्तावों पर मुहर लगी है… मंत्रियों के विभागों के बंटवारे के बाद यह पहली कैबिनेट मीटिंग थी, जो मंगलवार को हुई…

कैबिनेट में नीतीश सरकार ने इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए नई पॉलिसी के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई… इस प्रस्ताव के अनुसार इंजीनियरिंग छात्रों को अब 10 हजार रुपए की राशि इंटर्नशिप के दौरान देगी… बीटेक के सातवें सेमेस्टर में इंटर्नशिप होती है और इसे पूरा करने के दौरान ही छात्रों को यह राशि दी जाएगी…

इसके साथ बिहार सरकार ने बड़ा निर्णय किया है कि साइंस एंड टेक्नोलॉजी और टेक्निकल एजुकेशन क्षेत्रीय कार्यालय में ग्रुप डी के आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा…

नीतीश कैबिनेट के कुछ और अहम निर्णय ..

राज्य में 2165 पंचायत भवन राज्य सरकार बनाएगी। इनमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में 1083 और सामान्य क्षेत्र में 1082 भवन बनेंगे…

नीतीश कैबिनेट ने उद्योग विभाग के अंतर्गत एक्सलेरेटिंग MSME परफॉर्मेंस के तहत सूक्ष्म, लघु, एवं मध्यम उद्यमों के क्षमता वर्धन एवं कोरोना वैश्विक महामारी के कारण पड़े दुष्प्रभाव को कम करने के लिए विश्व बैंक समर्थित सेंट्रल योजना रैंप के तहत 140.74 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति एवं संविदा आधारित पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है…

एनआईटी, पटना में इंक्यूबेशन सेंटर के निर्माण व अन्य कार्यों के लिए कुल 47.76 करोड़ की राशि की स्वीकृति दी गई है….

अभिषेक झा

Related posts

नए संसद भवन के उद्घाटन के विरोध में कांग्रेस का प्रतिरोध मार्च, मदन मोहन झा ने कहा – नए संसद भवन का कोई औचित्य नहीं…

Bihar Now

बिहार में हो सकते हैं बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, हेडक्वाटर से जिला तक के अधिकारियों का हो सकता है तबादला !…

Bihar Now

गांजा और नशीली दवा बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश,एक गिरफ्तार…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो