Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

“नीतीश जी, आखिर कब तक 15 वर्षों के कुशासन को पर्दे से छिपाएंगे” ?- तेजस्वी यादव

कोरोना संकट के बीच बिहार में चुनावी मौसम में पक्ष विपक्ष का वार पलटवार भी जारी है..एक बार फिर तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर करारा हमला बोला है.. तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के 15 वर्षों के शासनकाल पर सवाल खड़े किए हैं…

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा है कि हमने 100 दिन बाद मुख्यमंत्री को बँगले से निकलने के लिए मजबूर किया। सीएम निरीक्षण करने गए तो ग़रीबों की झोपड़ियों को पर्दे से ढकवा दिया ताकि कोई उनके 15 वर्षों का विकास ना देख सके। आदरणीय नीतीश जी, आख़िर कब तक 15 वर्षों के कुशासन को पर्दे से छिपाएँगे?

साथ ही तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को नसीहत देते हुए कहा कि बिहार की महान जनता अब खुद इस पर्दे का पर्दाफ़ास करने को बेताब है। बंगले से बाहर नहीं निकलेंगे तो अधिकारी ऐसे ही गुमराह करते रहेंगे। ज़मीनी हक़ीक़त को जानने के लिए ज़मीन पर उतरना होगा, जनता के बीच जाना होगा। तेजस्वी यादव ने सोशल साइट्स पर लिखकर नीतीश कुमार पर हमला किया है…

ब्यूरो रिपोर्ट, बिहार नाउ, पटना

Related posts

विधानसभा के आगामी बजट सत्र के सफल संचालन को लेकर दलीय नेताओं की बैठक, नंद किशोर यादव ने कहा – इस सत्र में अधिकाधिक कार्यों को किया जा सकेगा निष्पादित…

Bihar Now

BJP ने जारी की MLC उम्मीदवारों की लिस्ट, इन्हें मिला टिकट…

Bihar Now

EXCLUSIVE : नीतीश कुमार के बयान पर पप्पू यादव का हमला…

Bihar Now