Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

नीतीश पर सम्राट का सियासी हमला, नीतीश हैं सबसे बड़े साजिशकर्ता, बहुरूपिया की तरह करते हैं काम …

लैंड फॉर जॉब स्कैम” मामले में लालू प्रसाद के साथ-साथ बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी के खिलाफ CBI द्वारा चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है। इस मामले पर बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने करारा पलटवार किया है।

बिहार बीजेपी प्रदेश दफ्तर में मीडिया से मुखातिब होते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि तेजस्वी यादव के मामले में तो सभी सबूत जेडीयू के लोगों ने दिया है और आज कार्रवाई हुई है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जैसा साजिशकर्ता दूसरा कोई नहीं है। वे लगातार बहुरूपिया की तरह काम करते हैं।

सम्राट चौधरी ने कहा कि डॉक्यूमेंट्स कहां से आया। ये डॉक्यूमेंट्स अगर जेडीयू ने दिया तो फिर फंसाने का काम दूसरा कैसे कर सकता है? जेडीयू से जाकर पूछना चाहिए कि ये डॉक्यूमेंट्स आपने दिया तो भारतीय जनता पार्टी कैसे फंसा सकती है।

इसके साथ ही सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद को जेल में किसने रखा। साल 1996 में पीएम एचडी देवेगौड़ा जी थे और लालू प्रसाद जी जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। अब बताइए, उस वक्त कौन सरकार थी। सीबीआई को किसने लाया ।

इसके साथ ही सम्राट चौधरी ने कहा कि आरजेडी और तीश कुमार में कोई नैतिकता नहीं बची है। बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मैं तो देख रहा हूं कि जबतक वारंट नहीं आया, तबतक उन्होंने पद नहीं छोड़ा लेकिन नीतीश कुमार से जानना चाहता हूं कि नीतीश कुमार जी आपका क्या रोल है? आपने ही लालू प्रसाद को फंसवाया और आपने ही तेजस्वी यादव को फंसवाया..

सम्राट चौधरी ने कहा कि नैतिकता के आधार पर क का कोई सवाल ही नहीं है।

Related posts

EXCLUSIVE : चुनावी हार के बाद NDA पर कांग्रेस का करारा सियासी हमला…

Bihar Now

रामकृपाल यादव का‌ RJD पर जोरदार हमला,कहा – जिसे अपना घर नहीं संभल रहा,वो दूसरों की घर की चिंता क्या करेंगे !…

Bihar Now

MLC चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर महागठबंधन में घमासान, बिहार में अकेले चुनाव लड़ेगी RJD, तेजस्वी यादव का एलान..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो