Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, सुल्तानगंज में दो बहुमंजिली धर्मशालाओं के निर्माण के लिए 20.72 करोड़ स्वीकृत

पटना : उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में नमामि गंगे घाट से जल लेकर वैद्यनाथ धाम (देवघर) जाने

वाले लाखों श्रद्धालुओ की सुविधा के लिए
सुल्तानगंज में दो बहुमंजिली धर्मशालाओं का निर्माण कराया जाएगा। इनमें एक धर्मशाला सामान्य जन के लिए और एक अतिविशिष्ट व्यक्तियों के लिए होगी। दोनों धर्मशालाओं
के लिए कुल 20.72 करोड़ से अधिक राशि स्वीकृत की गई है ।

चौधरी ने बताया कि अतिविशिष्ट धर्मशाला में भी कुछ कमरे आम जनता के लिए उपलब्ध रहेंगे। सावन के पवित्र माह में प्रतिदिन 1.5 लाख से अधिक शिव भक्त सुल्तानगंज आते हैं। दो बहुमंजिली धर्मशालाओं के निर्माण से इन श्रद्धालुओं को विशेष सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि नगर परिषद्, सुल्तानगंज क्षेत्रान्तर्गत नमामि गंगे घाट के निकट जनता धर्मशाला के निर्माण हेतु 11.87 करोड़ (ग्यारह करोड़ सतासी लाख छह हजार आठ सौ चौबीस रू०) तथा अतिविशिष्ट धर्मशाला के लिए 8.85 करोड़ (आठ करोड़ पच्चासी लाख तीन हजार छः सौ पचपन रू०) की योजना को प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।
उन्होंने कहा कि धर्मशालाओं के निर्माण से धार्मिक पर्यटन और स्थानीय रोजगार को बढावा मिलेगा।
चौधरी ने बताया कि सुल्तानगंज में
दो बहुमंजिली धर्मशालाओं के निर्माण हेतु मुख्य महाप्रबंधक, दक्षिण बिहार उपभाग बुडको की ओर से इसी वर्ष मार्च में
प्राक्कलन उपलब्ध कराते हुए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध प्राप्त हुआ था, जिस पर सरकार ने स्वीकृति दी।

Related posts

Bihar Now

पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार प्रसार बंद, मुखिया प्रत्याशी नित्यानंद यादव ने झोंकी पूरी ताकत….

Bihar Now

मधुबनी में सनकी दामाद ने किया 4 की हत्या, मची सनसनी… हत्या कर दामाद फरार…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो