Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

नीतीश सरकार पर फिर गरजे गिरिराज !

देश में सबसे कमजोर हैं ,तो वह देश के किसान हैं ,जिसकी आमदनी दोगुनी करना व किसानों को लाभान्वित कराना हम लोगों का मुख्य उद्देश्य है .जिसके ऊपर देश के प्रधानमंत्री आज दिन रात एक कर काम करने में लगे हुए हैं .उक्त बातें रविवार को गढ़पुरा प्रखंड क्षेत्र में आयोजित नागरिक अभिनंदन सह किसान संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने कहा …

उपस्थित जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि आप लोगों के प्यार व आशीर्वाद से ही भारत को पूरे स्नेह के साथ दुनिया के लोग हाथ बढ़ाकर मजबूती प्रदान कर रहे हैं .

उन्होंने प्रखंड क्षेत्र के किसानों का मनोबल बढ़ाते हुए पशुपालन के क्षेत्र में प्रोत्साहित करते हुए कहा कि 2025 तक भारत में गाय सिर्फ बछिया ही पैदा करेगी जिसके ऊपर मैं दिन-रात एक करके तकनीकी खोज में लगा हूं जो 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री के हाथों केवल बच्चा पैदा करने वाले लैब का उद्घाटन किए जाएंगे .

मत्स्य पालन पर प्रखंड क्षेत्र में अपार संभावनाओं को देखते हुए केंद्रीय मंत्री ने इसे बढ़ावा देने के लिए लोगों को मत्स्य पालन के तौर तरीकों के बारे में बताएं वहीं धारा 370 एवं 35 A के बारे में चर्चा करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा की 1947 में मिले भारत की आजादी अधूरी आजादी थी क्योंकि एक देश के अंदर दो निशान व दो संविधान लागू थे .क्योंकि नेहरू की दोस्ती व कमजोरी ने भारत को कमजोर कर दिया था …

* बेगूसराय के साथ सौतेला व्यवहार क्यों ?

बेगूसराय जिला के किसानों व आम लोगों के समस्याओं को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब मैंने पूरे बिहार में 18 जिलों को सूखाग्रस्त घोषित होने की रिपोर्ट का अध्ययन किया ,तो नालंदा जिला से भी कम बारिश बेगूसराय जिला में हुई थी तो बेगूसराय जिला को क्यों नहीं सूखाग्रस्त घोषित किया गया ?

इस पर बिहार सरकार पर करारा हमला बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह सौतेला व्यवहार बेगूसराय के साथ क्यों किया गया .इसके लिए उन्होंने देश के प्रधानमंत्री बिहार के मुख्यमंत्री को भी पत्र से अवगत करा कर इस समस्या के निदान हेतु बेगूसराय जिला को सूखा घोषित कराने की मांग की है.

बेगूसराय संवाददाता, बिहार नाउ

Related posts

वाहनों की टक्कर में एक की मौत, कई घायल

Bihar Now

विधानसभा में बिहार अपराध नियंत्रण संशोधन अधिनियम पास, विपक्ष का हंगामा…

Bihar Now

उधर प्रधानमंत्री बने PM मोदी… इधर तेजस्वी यादव ने दे दिया बड़ा बयान, पटना पहुंचते ही खूब बोले

Bihar Now