Bihar Now
BREAKING NEWS
जीवन शैलीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

पंद्रह अक्टूबर को खुलेगी सहरसा वैष्णो देवी टूरिज्म ट्रेन

राजीब झा / सहरसा

हरिद्वार , ऋषिकेश, वैष्णो देवी आदि धार्मिक स्थलों पर यात्रा करायेगी आईआरसीटीसी टूरिज्म ट्रेन

सात हजार पांच सौ एकाबन रुपया में आठ दिन सात रात्री का होगा सफर

आई.आर.सीटीसी ने कोसी से श्रद्धालुओं के लिए पहली वार माता वैष्णो देवी ट्रैन का अगले महीने के 15 अक्टूबर 2019 को करेगी आगाज। मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे की पहल पर यह ट्रेन हर एक सुविधाओं से सुसज्जित होगा । खासकर कोसी क्षेत्र के आम आवाम आवाम को धार्मिक तीर्थ स्थल भ्रमण करने में सहूलियत होगी।

सात हजार पांच सौ एकाबन रुपया में आठ दिन सात रात्री का होगा सफर

मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे की तरफ से आई.आर.सीटीसी टूरिज्म भारत दर्शन पैकेज अधिकारी राजेश कुमार ने आज सहरसा के एक निजी होटल में प्रेसवार्ता कर मीडिया को सहरसा से खुलने वाली माता वैष्णव देवी ट्रैन के बारे में जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि अगले माह के 15 अक्टूबर को सहरसा स्टेशन से विभिन्न तीर्थ स्थलों के दर्शन के लिए यह स्पेशल ट्रेन खुलेगी।इस ट्रेन में यात्री को आठ दिन और सात रात का समय लगेगा जिसमें यात्री विभिन्न धार्मिक स्थल पर घूमेंगे। साथ ही इस ट्रेन से आपको माता वैष्णव देवी का दर्शन के साथ-साथ,हरिद्वार, ऋषिकेश,का भी दर्शन करवाएगा ।

इस भारत दर्शन में प्रति श्रद्धालु सात हजार पांच सौ ऐकावन रुपया का खर्च किया गया है। 7551 रुपया में ही यात्री को खाना,रहना और तीनों धर्मस्थल का दर्शन भी है। अधिकारी ने जानकारी दिया कि इस ट्रेन में 12 स्लीपर कोच रहेगें जिसमे आठ सौ श्रद्धालु सफर कर पाएंगे। वहीं इस ट्रेन का बोर्डिंग सहरसा से खुलने के बाद, खगड़िया ,बरौनी,समस्तीपुर,सीतामढ़ी,हाजीपुर है। वहीं ट्रेन में सुविधा की बात करे तो आईआरटीसी ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ट्रेन में फर्स्टएड सुबिधा समेत जरूरी दवा भी उपलब्ध करने का दावा भी किया है। साथ ही सड़क मार्ग से दर्शन के लिए आईआरटीसी के द्वारा सुसज्जित बस की सुविधा विभिन्न जगह रहेगी।हर कोच में सुरक्षा को लेकर भी चुस्त दुरुस्त पुलिस गार्ड की भी व्यस्था की गई है।

Related posts

आस्था के नाम पर ये कैसा खतरनाक खेल ?…हाथों में सांप लेकर मनाया नाग पंचमी !…

Bihar Now

ऑनलाइन क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता के तीसरे दौर में टेक्निकल छात्रों का रहा दबदबा, IIT खड़गपुर की आदित्री पहले स्थान पर तो दूसरे और तीसरे स्थान पर भी इंजीनियरिंग के छात्रों ने जमाया कब्जा…

Bihar Now

गिरिराज सिंह ने लगवाया कोरोना वैक्सीन का टीका, लोगों से की टीका लेने की अपील, विरोधियों पर साधा निशाना…

Bihar Now