Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

गिरिराज सिंह ने लगवाया कोरोना वैक्सीन का टीका, लोगों से की टीका लेने की अपील, विरोधियों पर साधा निशाना…

धनंजय झा बिहार नाउ, बेगूसराय

बेगूसराय में आज केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया, इस दौरान केंद्रीय मंत्री के साथ तीन अन्य भाजपा नेताओं ने भी सदर अस्पताल में टिका लिया है।

गिरिराज सिंह ने टिका लेने के बाद जहां लोगों से कोरोना लेने की अपील की वहीं विपक्ष पर जमकर हमला बोला। गिरिराज सिंह ने कहा कि देश के वैज्ञानिक प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा कर कोरोना वैक्सीन बनाया है, डब्ल्यूएचओ हो या दूसरे देश के लोगों ने टीका की सराहना की है लेकिन विपक्ष इस पर भी राजनीति कर रही है।

अखिलेश यादव कहते हैं कि मोदी का वैक्सीन है लेकिन वह चुपके से वैक्सीन लेंगे लेकिन बाहर लोगों में भ्रम फैलाने का काम करते हैं। गिरिराज सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री, बिहार के मुख्यमंत्री ने कोरोना का वैक्सीन लिया है। भारत के वैज्ञानिक आत्मनिर्भर भारत के तहत वैक्सीन का निर्माण किया है जिसका लोहा पूरा देश और दुनिया मान रहा है।

भारत अपने देश के लोगों को टीका तो दे ही रही है इसके साथ-साथ 70 देशों को भी वैक्सीन उपलब्ध कराया जा रहा है। विपक्ष हमेशा प्रधानमंत्री के कार्यों की सराहना के बदले हर मामलों में आरोप लगाती है चाहे बालाकोट स्ट्राइक का मामला हो या अब वैक्सीन का।

Related posts

पटना में एनकाउंटर, सरेंडर करने के बाद भाग रहे नाबालिग को गोली लगी..

Bihar Now

मिथिला के भौगोलिक पहचान को मिटाने की हो रही साजिश… मिथिला मखान की जगह लिया जा रहा बिहार मखान की GI Teg – रजनीकांत पाठक…

Bihar Now

Gratis Retro Slots

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो