Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

सरकार की किरकिरी कराने के बाद मंत्री मुकेश सहनी ने मांगी माफ़ी, सीएम नीतीश ने ली क्लास..

नीतीश सरकार की किरकिरी कराने वाले मंत्री मुकेश सहनी ने मीडिया के जरिये माफी मांग ली है.. अपने भाई को मंत्री वाला ट्रीटमेंट दिलाने वाले मंत्री मुकेश सहनी ने सीएम नीतीश के क्लास के बाद अपनी गलती को सर्वजनिक रुप से स्वीकारा है..

मुकेश सहनी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इससे विभाग और मंत्री का पद दोनों के प्रोटोकॉल को हमने तोड़ा है इसलिए ये गलती हुई है..

सरकारी कार्यक्रम में मंत्री के बदले अपने भाई को भेजने का मामला आज विधानसभा और विधानपरिषद दोनों में गरमाया रहा.. दोनों सदनों में इस मुद्दे को लेकर जोरदार हंगामा हुआ.. इसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने इस मामले की जानकारी न होने की बात कहते हुए रिपोर्ट मांगने की बात कही.. इसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने विधान परिषद में मुकेश सहनी को तलब किया.. सीएम नीतीश से मुलाकात के बाद मुकेश सहनी ने मीडिया के जरिये माफी मांग ली है..

क्या है पूरा मामला :

बता दें कि बीते दिनों हाजीपुर में मल्लाहों को सरकारी अनुदान पर गाड़ी मुहैया कराने की योजना के शुभारंभ को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था.. कार्यक्रम में बतौर चीफ गेस्ट विभाग के मंत्री मुकेश सहनी के शामिल होने की बात थी…

बजट सत्र की वजह से मुकेश सहनी कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए थे.ऐसे में उनकी गाड़ी से पूरे तामझाम के साथ उनके भाई संतोष सहनी कार्यक्रम में पहुंचे, उसका उद्घाटन किया और मंच पर मल्लाहों को गाड़ी की चाबियाँ सौंपी.. वहीं मंच पर मौजूद अधिकारियों से बातचीत कर औपचारिकता पूरी की..

 

 

 

 

 

Related posts

पटना में BPSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन के विरोध में कर रहे थे प्रदर्शन…

Bihar Now

अस्थायी परेशानियों के कारण हम बड़े संकट को नहीं करें नजरअंदाज – सचिव, सूचना विभाग

Bihar Now

दलित महिला की हत्या में राजद के पूर्व विधायक को उम्रकैद

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो