Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार के दरभंगा की बेटी ज्योती की मुरीद हुईं इवांका ट्रंप,1200 KM साइकल चलाकर अपने पिता को लाई थीं गांव…

कोरोना वायरस के कारण देश में लागू लॉकडाउन के बीच अपने पिता को साइकिल पर बिठाकर गुरुग्राम से बिहार के दरभंगा जाने वाली ज्योति कुमारी सुर्खियों में है. बिहार की इस लड़की की चर्चा सात समंदर पार भी होने लगी है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप ने अब ज्योति कुमारी को लेकर ट्वीट किया है. उन्होंने ट्विटर पर ज्योति कुमारी की खबर को शेयर किया है और भारतीयों की सहनशीलता को सराहा है…

उन्होंने ट्वीट किया कि 15 साल की ज्योति कुमारी ने अपने जख्मी पिता को साइकिल से सात दिनों में 1,200 किमी दूरी तय करके अपने गांव ले गई. इवांका ने आगे लिखा कि सहनशक्ति और प्यार की इस वीरगाथा ने भारतीय लोगों और साइकलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है.

गौरतलब है कि ज्योति के पिता गुरुग्राम में रिक्शा चलाते थे और उनके दुर्घटना का शिकार होने के बाद वह अपनी मां और जीजा के साथ गुरुग्राम आई थी और फिर पिता की देखभाल के लिए वहीं रुक गई. इसी बीच कोविड-19 के कारण लॉकडाउन की घोषणा हो गई और ज्योति के पिता का काम ठप पड़ गया. ऐसे में ज्योति ने पिता के साथ साइकिल पर वापस गांव का सफर तय करने का फैसला किया.

ब्यूरो रिपोर्ट, बिहार नाउ

Related posts

नीट के रिजल्ट में “ओमेगा” दरभंगा का शानदार प्रदर्शन, बनाया नया कीर्तिमान, 705 अंक लानेवाली छात्रा के परिणाम से मिथिला गौरवान्वित…

Bihar Now

नीतीश कैबिनेट में 69 एजेंडों पर मुहर, गया शहर का नाम बदला, सरकारी कर्मचारियों को भी बड़ा तोहफा…

Bihar Now

लखीसराय में स्कूल बस और बाइक की टक्कर, चक्के के नीचे दबने से युवक की मौत

Bihar Now