Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटॉप न्यूज़बिहार

गांधी जयंती के अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा, बच्चों ने की खूबसूरत प्रस्तुति

प्रभाष चंद्रा, सुपौल

महात्मा गाँधी के 150 वीं जयंती जिले भर मे धूमधाम से मनाया गया। सदर बाजार स्थित गांधी जी के प्रतिमा पर डीएम महेंद्र कुमार सहित शहर के गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण किया वहीं त्रिवेणीगंज अनुमंडल के त्रिवेणीगंज बाज़ार स्थित गाँधी पार्क में इस अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया ।

आइसा व्यापार संघ और गाँधी युवा क्लब त्रिवेणीगंज द्वारा आयोजित इस सर्वधर्म प्रार्थना सभा के मौके पर एसडीओ विनय कुमार सिंह,डीएसपी गणपति ठाकुर,थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार सहित सैकड़ों गणमान्य लोगों ने महात्मा गाँधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शो को आत्मसात किया ।

इस दौरान सबसे खास छोटे-छोटे बच्चों द्वारा गांधी जी के आदर्शो को ले एक से बढ़कर एक डी गयी प्रस्तुति ने गाँधी की विचारधाराओं की याद ताज़ा कर दी ।
वहीं इस अवसर पर प्लस टू प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय त्रिवेणी गंज की छात्राओं द्वारा खुद से बनाए गए स्मार्ट डस्टबीन का भी प्रदर्शन किया गया।

Related posts

जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का निर्णय मोदी का करोड़ों पिछड़ों,अति पिछड़ों का सम्मान – सम्राट चौधरी…

Bihar Now

Kasyno Minimalna Wpłata 50 Zł

Bihar Now

PM के रोड शो में CM का बड़ा संदेश… CM नीतीश के हाथ में BJP का दिखा चुनाव चिन्ह…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो