Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्ररमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

सोनिया गांधी के समक्ष तेजस्वी के रखे पक्ष पर जेडीयू का जोरदार हमला…”खाते हैं बिहार का, गाते हैं दूसरे राज्य का”- नीरज कुमार

कोरोना संकट के बीच बिहार में सियासी घमासान मचा हुआ है… सोनिया गांधी की विपक्षों के साथ मीटिंग में तेजस्वी यादव की नीतीश कुमार पर लगाए गए आरोप पर जेडीयू ने जमकर हमला बोला है.. जेडीयू के कद्दावर नेता व बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर जमकर तंज कसा है…

नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा है कि इस विपदा की घड़ी में तेजस्वी यादव ने विपक्षी नेताओं के साथ मीटिंग में अपना लोकेशन बताना भूल गए.. नीरज कुमार ने कहा कि बिहार सरकार की ओर किए जा रहे काम को नहीं बताना तो स्वभाविक राजनीति मनोदशा है.. लेकिन तेजस्वी यादव को प्रवासी की पीड़ा से ज्यादा दूसरे राज्य के ठप इंडस्ट्रीज को लेकर चिंता ज्यादा है…

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को अब ये चिंता सता रही है कि नीतीश कुमार तो प्रवासियों के लिए अब स्वराज्य में काम देने को लेकर रोड मैप तैयार कर लिया है..तो अब दूसरे राज्य का काम कैसे चलेगा.. नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव खाते बिहार का हैं,गाते दूसरे राज्य का हैं…

ब्यूरो रिपोर्ट, बिहार नाउ

Related posts

दरभंगा की “संवेदनहीन” पुलिस !…मामले की तफ्तीश करने के बजाए झाड़ा पल्ला… 2 दिनों बाद लापता व्यवसायी का मिला शव, हत्या या आत्महत्या ?….

Bihar Now

पटना में दिल दहलाने वाली वारदात, हॉस्टल में घुसकर छात्र की गोली मारकर हत्या; इलाके में सनसनी

Bihar Now

CM नीतीश कुमार ने छपरा में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर व बाढ़ग्रस्त इलाकों का लिया जायजा,अधिकारियों को दिए कई अहम निर्देश, मंत्री संजय झा भी रहे मौजूद…

Bihar Now