Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़फ़ैशनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पटना के इको पार्क में हाई वोल्टेज ड्रामा,पति को आशिक के साथ रंगरेलियां मनाते रंगे हाथ पकड़े जाने पर हंगामा…

राजधानी पटना के सचिवालय थाना क्षेत्र के इको पार्क में पति को उसकी पत्नी ने वेलेनटाइन डे के दिन रगरेलियां मनाते हुए पकड़ लिया और उसके बाद बीच सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया ।

दरअसल आशिक पति अपनी प्रेमिका से वेलेंटाइन डे के दिन इश्क फरमा रहा था तभी उसकी पत्नी वहां पहुंच गई और दोनों की सरेआम पिटाई कर दी ।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच चुकी है और मामले की जांच कर रही है , पत्नी ने पुलिस के सामने ही पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं , पत्नी का आरोप है कि तीन साल पहले दोनोंं के परिवारवालों की राजी खुशी से बड़े ही धूमधाम से शादी हुई थी फिर शादी के बाद उनके दो बच्चे भी हुए, लेकिन शादी के तीन साल बाद पति पर जब प्यार का भूत सवार हुए तब वह सब भूल बैठा है ।

आज पत्नी और बच्चों को छोड़ वह प्यार जताने ईको पार्क जा रहा था , ट्रैफिक पुलिस की सूचना पर जब मौके पर स्थानीय पुलिस पहुची तब पति की बोलती ही बन्द हो गई ।

Related posts

‘रिपोर्टर टेबल को कुछ भी करने की कोशिश किए तो…’, गुस्से में स्पीकर नंद किशोर यादव

Bihar Now

Breaking : सीतामढ़ी के बाजपट्टी के एक बूथ पर EVM खराब, घंटों से वोटिंग बाधित, मतदाता परेशान…

Bihar Now

पटना में ट्रेन रोकने पहुंचे पप्पू यादव, आमरण अनशन पर PK अड़े… BPSC पर आर-पार, क्या करेगी नीतीश सरकार ?…

Bihar Now