Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पटना में ट्रेन रोकने पहुंचे पप्पू यादव, आमरण अनशन पर PK अड़े… BPSC पर आर-पार, क्या करेगी नीतीश सरकार ?…

बिहार में BPSC की परीक्षा दोबारा कराने समेत अपनी कुछ अन्य मांगों को लेकर अभ्यर्थियों का धरना जारी है। राजनीतिक पार्टियां भी खुलकर इन छात्रों के समर्थन में हैं।

इन अभ्यर्थियों के समर्थन में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने बिहार में आज यानी शुक्रवार को चक्का जाम का ऐलान किया है। पटना से सटे सचिवालय हॉल्ट पर प्रदर्शनकारी रेल ट्रैक पर ही लेट गए। यहां पैसेंजर ट्रेन को रोक दिया गया है।

बता देें कि गुरुवार को पप्पू यादव ने बताया था कि 3 जनवरी को बिहार में नेशनल हाइवे, स्टेट हाइवे और रेल चक्का जाम रहेगा। दरअसल छात्र युवा शक्ति ने बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में चक्का जाम का ऐलान किया है और सांसद पप्पू यादव ने इसका समर्थन करते हुए सभी छात्र संगठनों से अपील की है कि वो चक्का जाम करने के लिए सड़क पर उतरें।

इधर इस मुद्दे पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर भी पटना के गांधी मूर्ति के पास आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। बीपीएससी 70वीं पीटी को रद्द कराने सहित अन्य मांगों के समर्थन में गुरुवार को जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर गांधी मैदान की गांधी मूर्ति के पास आमरण अनशन पर बैठ गए। वे अपने संगठन के युवाओं के साथ शाम पांच बजे अनशन पर बैठे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं को ठगने का काम कर रही है।

हालांकि, गांधी मैदान में प्रतिबंधित एवं अनधिकृत स्थल पर आमरण अनशन को गैरकानूनी करार देते हुए जिला प्रशासन ने केस दर्ज करते हुए उन्हें नोटिस भी जारी किया है। धरना कार्यक्रम को निर्धारित स्थल से गर्दनीबाग में स्थानांतरित करने को कहा गया है। ऐसा नहीं करने पर कानून के तहत कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।

Related posts

नीतीश कुमार पर “PK” का तंज, कहा – अहंकार का असर है कि किसी भी बात को हल्के में उड़ा देते हैं…

Bihar Now

आपत्तिजनक स्थिति मेंं पेड़ से लटकी मिली महिला की शव..

Bihar Now

अशोक चौधरी के कार्यकारी अध्यक्ष बनने से पार्टी संगठन को मिलेगी मजबूती – रंजीत झा…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो