Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

पटना के इस्कॉन मंदिर में जमकर चले लाठी-डंडे, पुजारियों के दो गुट आपस में भिड़े

पटना: राजधानी पटना के बुद्ध मार्ग स्थित इस्कॉन मंदिर में रविवार की रात जमकर लाठी डंडे चले. पुजारियों के दो गुट आपस में भिड़ गये. इस दौरान कई युवा पुजारी जख्मी हो गए. इस घटना को देख वहां दर्शन करने गए लोगों में भगदड़ मच गई थी.

इस झड़प की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस वहां पहुंची और एक गुट के पुजारियों को पकड़कर थाने ले गई. पुलिस ने काफी मशक्कत कर के मंदिर परिसर में शांति बहाल करवाया. तनाव नहीं फैले इसको लेकर मंदिर परिसर में पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ा दी गयी है.

इस्कॉन मंदिर के एक पक्ष के पुजारी और दूसरे पक्ष के पुजारियों के बीच किसी बात को लेकर वार्ता हो रही थी. इसी दौरान एक गुट के पुजारियों ने दूसरे गुट पर लाठी-ठंडे से प्रहार करना शुरू कर दिया. एक दुकान का शीशा भी टूट गया. परिसर कुछ देर तक रण क्षेत्र में तब्दील हो गया था. इसमें दूसरे गुट के गिरधारी दास सहित आधा दर्जन से अधिक पुजारी घायल हो गए.

कोतवाली पुलिस ने एक गुट के करीब 12 से अधिक पुजारियों को पकड़कर थाने ले गई. मामले को लेकर कोतवाली थानेदार राजन कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. आवेदन मिलने पर केस दर्ज कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.

Related posts

दरभंगा : जेडीयू विधायक अमरनाथ गामी ने थामा आरजेडी का दामन, नीतीश कुमार को बताया कुर्सी प्रेमी…

Bihar Now

बदमाशों का कहर,एक दूकान में तोड़- फोड़, CCTV में कैद हुई वारदात…

Bihar Now

कोचिंग संस्थानों पर नकेल कसने की कवायद !… बिहार में अब 9 से 4 बजे तक कोचिंग क्लासेस पर रहेगी रोक, के के पाठक ने जारी किए आदेश…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो