Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

पटना के रिफाइंड तेल गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर मौजूद..

पटना सिटी के मंगल तालाब के पास मंगलवार को एक रिफाइंड तेल गोदाम में आग लग गई. सूचना मिलते ही दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है. आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है.

जानकारी के अनुसार पटना सिटी के मंगल तालाब के पास रिफाइंड तेल गोदाम में भीषण आग लग गई. इससे लोगों में अफरा तफरी मच गई. गनीमत यह रही कि जिस समय गोदाम में आग लगी उस समय कोई भी कर्मी गोदाम के अंदर नहीं था. इस आगलगी की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़िया मौके पर पहुंची.

दमकल कर्मी काफी देर से आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत कर रही है, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज है कि आग बुझाने में दिक्कत आ रही है. अभी तक आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है लेकिन माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण ये आग लगी है. आग से 2 करोड़ की संपत्ति जलकर राख हो गई.

Related posts

कैमूर में विद्युत के करेंट की चपेट में आने से वार्ड पार्षद की मौत की मौत

Bihar Now

Best Signup Bonus Casino New Zealand

Bihar Now

Free No Deposit Slots Nz

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो