Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

पटना में गांधी चित्र प्रदर्शनी सह खादी मेला का उद्घाटन, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद व मंत्री आलोक रंजन झा व मंत्री नितिन नवीन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया उद्घाटन…

आज बिहार ललित कला अकादमी के सांस्कृतिक परिसर में रीजनल आउटरीच ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, पटना द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित “गांधी चित्र प्रदर्शनी सह खादी मेला” का उद्घाटन किया तथा एनसीसी के कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर स्वीकार किया।

तत्पश्चात दीप प्रज्वलित कर आज के कार्यक्रम का शुभारभ किया व उपस्थित बंधुओं को संबोधित किया। इसी क्रम में एनसीसी के कैडेट्स द्वारा बिहार के विभिन्न जिलों तक साइकलिंग में भाग लेने वाले युवा साथियों को प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्धन किया। पटना आर्ट कॉलेज के शिक्षार्थियों द्वारा गांधीजी के जीवनकाल पर सजाए गए चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

उक्त अवसर पर  उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद , य पथ निर्माण मंत्री  नितिन नवीन , सूचना एवं प्रसारण विभाग भारत सरकार के अपर महानिदेशक एस के मालवीय  व एनसीसी के बिहार झारखंड के निदेशक  एम. इंद्रबालन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे..

Related posts

एक बार फिर पुलिस को अपराधियों की खुली चुनौती, अभी-अभी एक युवक की गोली मारकर हत्या

Bihar Now

Big Breaking : क्रिकेट खेलने को लेकर चली गोली, एक युवक घायल…

Bihar Now

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो