Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पटना में दिनदहाड़े 20 लाख की लूट, कैश जमा करने बैंक जा रहे थे मैनेजर…

okपटना में दिनदहाड़े लूटपाट हुई है। अपराधियों ने फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से 20 लाख रुपये लूट लिए। वह कैश जमा करने बैंक जा रहे थे। इसी दौरान अपराधी आए और कैश लूटकर फरार हो गए।

घटना अगमकुआं थाना क्षेत्र के मौर्य विहार कॉलोनी की है। इधर, लूटपाट के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि लूटपाट की सूचना मिली है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। सिटी एसपी पूर्वी संदीप कुमार ने कहा कि फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से लूटपाट हुई है। पुलिस टीम को जांच के लगाया गया है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

बताया जा रहा है कि भारत फाइनेंस कंपनी के मैनेजर अपने एक स्टाफ के साथ यूनियन बैंक आफ इंडिया की शाखा में 20 लाख रुपए जमा करने जा रहे थे। इसी क्रम में मोटरसाइकिल से आए अपराधियों ने हथियार के बल पर 20 लाख कैश से भरे बैग लूटकर फरार हो गए।

अगमकुआं थाना प्रभारी ने बताया कि 20 लाख रुपए लूट की घटना की सूचना मिली है, लेकिन अभी तक थाना पर किसी तरह का कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरा को खंगाल में जुट गई है।

Related posts

Highest Paying Pokies With Bonus

Bihar Now

वरिष्ठ पत्रकार शैलेश शुक्ला को राष्ट्रपति करेंगे पुरस्कृत, “न्यू मीडिया में हिन्दी साहित्य पर पीएचडी करने वाले विश्व के पहले विद्वान हैं डॉ शुक्ला…”

Bihar Now

Play Game Pokies Online

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो