Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पटना में बदमाशों के हौसलें बुलंद, बीच बाजार में पत्रकार की जेब से उड़ाया मोबाइल … 2 दिन बाद भी हवा में हाथ पैर मार रही पुलिस !…

पटना : पटना में आप चाहे सब्जी बाजार में हों या किसी शोरुम में, यहां कब कोई आपकी पाकेट और आपके जरुरी सामानों पर हाथ साफ कर दे, इसका भरोसा नहीं है. प्रशासन के दावे के बावजूद शहर भर के हर बाजार, हर चौराहे पर चोर उच्चक्कों की भरमार है. इन चोर-उचक्कों के हौंसले इतने बुलंद है कि सोमवार को पटना के भीड़भाड़ वाले कंकड़बाग के टेंपू स्टैंड के पास सब्जी बाजार में खरीदारी करते समय पत्रकार अभिषेक झा का मोबाइल फोन उनकी जेब से ले कर रफूचक्कर हो गये.

इस सिलसिले में पत्रकार अभिषेक झा ने पुलिस में लिखित शिकायत दी है. अभिषेक झा का कहना है कि वो शाम करीब 7.30 बजे कंकड़बाग के सब्जी बाजार में खरीदारी कर रहे थे, इसी बीच को युवक पीछे से आकर उनकी जेब से फोन निकाल कर लेकर फरार हो गया. मौके पर मौजूद लोगों ने उसे खदेड़कर पकड़ने की कोशिश भी की लेकिन वो भागने में सफल हो गया.

पत्रकार अभिषेक झा ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके पास REDME 10 फोन था जिसमें MOBILE NUMBER -98101018085/9470040013 है.

अभिषेक झा ने शिकायत तो कर दी है ,उम्मीद है कि पुलिस जल्द उस पॉकेटमार को ढ़ूंढ निकालेगी ताकि पत्रकार के साथ साथ आमलोगों में भी पुलिस की मुस्तैदी को लेकर उम्मीद जगेगी.

Related posts

पटना के फुलवारी रेप एंड मर्डर केस का आरोपी निकला मानसिक विकृत, 75 साल की महिला को भी नहीं बख्शा था…

Bihar Now

KIIT में वर्चुअल दीक्षांत समारोह का आयोजन, 7135 शिक्षार्थियों को डिग्री से किया गया सम्मानित…

Bihar Now

पटना के पॉश इलाके में दिनदहाड़े गैस वेंडर को मारी गोली, मौत… इलाके में सनसनी …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो