Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पटना में भीषण सड़क दुर्घटना, तेज रफ्तार ट्रक ने छह को रौंदा, चार की मौके पर हुई मौत …

पटना: राजधानी पटना के पालीगंज में भीषण सड़क दुर्घटना की सूचना मिली है. पटना से सटे पालीगंज अनुमंडल इलाके में पालीगंज-पटना मुख्य पथ पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने आधा दर्जन लोगों को रौंद दिया, जिसमें चार लोगो की मौके पर ही मौत हो गई. एक साथ चार लोगों की मौत के बाद सड़कों पर भगदड़ जैसी स्थिति हो गई.

इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पालीगंज थान की पुलिस मौके पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया. हालांकि घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया. इधर चार लोगों की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने पटना पालीगंज मुख्य पथ को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे.

जाम की सूचना मिलने के बाद पालीगंज के डीएसपी प्रीतम कुमार अपने दलबल के साथ मौके पहुंचे और लोगों को समझाने में जुट गए. हालांकि अभी तक किसी भी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन लोगों के द्वारा बताया गया ये सभी मृतक स्थानीय ही हैं.

वहीं, इस घटना को लेकर पालीगंज के डीएसपी प्रीतम कुमार ने बताया कि पालीगंज अनुमंडल के पालीगंज प्रखंड मुख्यालय और धरहरा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रक जो पालीगंज से बिहटा की ओर जा रही थी अचानक उसके टायर फटने और ब्रेक फेल होने से दो जगह पर लोगों को रौंदा दिया.

Related posts

रोहतास में लोक गायिका की बहन को घर से जबरन उठाया, फिर सामूहिक दुष्कर्म के बाद की मारपीट

Bihar Now

AAP के अल्टीमेटम के बीच पटना पहुंचे केजरीवाल, कल की बैठक में होंगे शामिल…

Bihar Now

बैठक के दौरान RJD MLC पर‌ भड़के नीतीश कुमार, तेजस्वी के हस्तक्षेप पर मामला हुआ शांत… तमाम विधायकों को एकजुट रहने की हिदायत…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो