Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

पति की हत्या की आरोपी महिला की गोली मारकर हत्या, हड़कंप…

धीरज, बक्सर रिपोर्टर बिहार नाउ

बक्सर : पति की हत्या की आरोपित एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. महिला हत्या के आरोप में जेल में बंद थी और पिछले ही दिनों जमानत पर छूट कर आई थी. इसी बीच बुधवार की सुबह तकरीबन 5 बजे उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई.

हत्या किसने की यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि किसी पारिवारिक सदस्य ने ही उसकी हत्या की है.

दरअसल, 28 अप्रैल 2023 को सिकरौल थाना अंतर्गत पांडेयपुर गांव में अक्षय कुमार पांडेय नामक एक व्यक्ति की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई थी.

इस मामले में मृतक की पत्नी ममता देवी और उसके कथित प्रेमी जितेंद्र दूबे को आरोपी बनाया गया था. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

ममता देवी मार्च माह में जमानत पर छूटकर जेल से बाहर आई थी और अपने मायके में रह रही थी. वह अपने मायके में ही रह रही थी लेकिन एक-दो दिन पूर्व अपने ससुराल पांडेयपुर पहुंची थी.

बुधवार की सुबह जब वह घर से टहलने के लिए बाहर निकली इसी बीच उसे गोली मार दी गई घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे पर लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Related posts

गोलियों की तरतराहट से दहला बिहटा !

Bihar Now

अग्निपथ को लेकर आमने-सामने BJP-JDU …सदन में कार्यवाही के दौरान JDU विधायक रहे गायब… विधानसभा अध्यक्ष ने इस परिचर्चा को किया स्थगित…

Bihar Now

दरभंगा में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, घर से बुलाकर हत्या… परिजनों में कोहराम, बदमाशों में “खाकी” का खौफ खत्म ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो