Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यबिहार

पलायन ने खोली केजरीवाल की पोल – रंजीत झा

युवा जद (यू) के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी  रंजीत कुमार झा ने दिल्ली से लगातार पलायन कर रहे मज़दूरों की परिस्थिति पर खेद व्यक्त करते हुए कहा कि इन विपरीत परिस्थितियों में जब मानव जाति कोरोना वाइरस के भयानक प्रकोप से बचाव में लगी है, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का दोहरा चरित्र सामने आया है।

झा ने कहा कि शुरुआत में जहां केजरीवाल लम्बे-लम्बे वादे करते नज़र आ रहे थे वहीं हाल में शुरू हुए पलायन ने उनकी पोल खोल कर रख दी। भूख से परेशान दिन रात असमंजस को परिस्थिति झेलते मज़दूर भाई एवं उनके परिजन केजरीवाल जी के दावों की पोल खोलते हैं।

झा ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए उनकी ओछी राजनीति और संकीर्ण मानसिकता ही प्राथमिकता में रही। एक तरफ उनके लोगों ने प्रवासियों के मन में डर बिठाकर उनको दिल्ली से भगाया तो दूसरी तरफ आप लॉक-डाउन की दुहाई दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मैं केजरीवाल को चुनौती देता हूँ ज़रा दिखाइए कि कहां आप 4 लाख लोगों को खिला रहे हैं ।

झा ने बताया कि मुख्यमंत्री बिहार श् नीतीश कुमार  के नेतृत्व में राज्य में जिस प्रकार से इस गम्भीर समस्या के लिए ज़मीनी स्तर पर काम किया गया है साथ ही जिस प्रकार से जनता को घर तक आवश्यक सामग्रियों की पूर्ति की जा रही है, ये व्यवस्था दिल्ली के किसी भी कोने में केजरीवाल जी अभी तक स्थापित नहीं कर पाए हैं जो बतौर मुख्यमंत्री उनकी संवेदनहीनता को दर्शाता है।

झा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल से आग्रह किया कि वे माननीय नीतीश कुमार जी से प्रेरणा लेकर काम करें । सुव्यवस्था एवं खोखले दावों का अंतर बख़ूबी समझ पाएँगे।

Related posts

Australian Online Casino 10 Deposit

Bihar Now

प्रवासी मजदूरों के परिवार को मानक के रुप में लाभ दे रही सरकार – नीरज कुमार

Bihar Now

तेजप्रताप के बयान पर जेडीयू के नीरज कुमार का जोरदार हमला, कहा – हम कहते थे प्रवासी, तो मिर्ची लगती थी…अब तो भाई तेजप्रताप ही कह डाला…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो