Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रराष्ट्रीय

पिछले 24 घंटे से एक व्यवसाई लापता…लापता या अपहरण ?

बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है, जहां एक व्यवसाई पिछले 24 घंटे से लापता है.दरअसल, ऑटोमोबाइल व्यवसाई विष्णुदेव भारती के 38 वर्षीय पुत्र सोमवार शाम से लापता है.अभी तक किसी तरह की सुराग नहीं मिल पाई है..

जानकारी के मुताबिक, हर दिन की भांति सोमवार देर शाम लापता व्यवसाई अपने सिंहवाड़ा स्थित दुकान से अपने दरभंगा नाका 2 स्थित आवास के लिए निकला, लेकिन अभी तक घर नहीं पहुंचा है..

घंटों इंतजार करने के बाद लापता व्यवसाई के पिता ने तकरीबन 11 बजे सोमवार की रात मामला सिंहवाड़ा थाने में दर्ज करवाए..

सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष ने बिहार नाउ से कहा कि मामले का अनुसंधान जारी है.. हालांकि लापता व्यवसाई का दोनों मोबाइल स्वीच ऑफ कल शाम से ही आ रहा है..

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

सड़क हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत… मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया शोक …

Bihar Now

सड़क दुघर्टना में तीन की मौत, इलाके में मातम का माहौल…

Bihar Now

Slot Apps For Real Money New Zealand

Bihar Now