Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

पीएम मोदी की चुनावी सभा के लिए 7 IPS समेत 11 अधिकारियों की लगी ड्यूटी, पुलिस मुख्यालय ने जारी की आदेश..

बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार आने वाले हैं। पीएम मोदी 23 अक्टूबर को तीन जनसभा को संबोधित करेंगे। 23 अक्टूबर को सासाराम, गया और भागलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीकी जनसभा आयोजित है। खुफिया रिपोर्ट के बाद बिहार पुलिस मुख्यालय सजग है। पीएम की सभा को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है।

इसी बीच बिहार पुलिस मुख्यालय ने इन तीनों जगहों पर चुनावी सभा को लेकर 7 आईपीएस और चार डीएसपी की तैनाती की है. बिहार पुलिस मुख्यालय ने रंजीत कुमार मिश्रा समादेष्टा बिहार सैन्य पुलिस जमालपुर, पुष्कर आनंद समादेष्टा बीएमपी 16, डॉक्टर इनामुल हक सहायक निदेशक बिहार पुलिस अकादमी राजगीर, सुशील कुमार कमांडेंट बिहार सैन्य पुलिस 3, रामाशंकर राय समादेष्टा सैन्य पुलिस प्रशिक्षण केंद्र डुमराव, सत्यनारायण कुमार पुलिस महानिरीक्षक के सहायक, मिथिलेश कुमार प्राचार्य सिपाही प्रशिक्षण विद्यालय नाथनगर के अलावे नूरूल हक पुलिस उपाधीक्षक, हरीश शर्मा पुलिस उपाधीक्षक, अशोक कुमार सिंह पुलिस उपाधीक्षक और जितेंद्र कुमार को विशेष शाखा में प्रतिनियुक्त किया गया है।

पुलिस मुख्यालय ने इन सभी अधिकारी को एडीजी विशेष शाखा को रिपोर्ट करेंगे का निर्देश दिया है।

महीप राज, बिहार नाउ, पटना

Related posts

पीएम के बयान पर जेडीयू का प्रहार, विपक्षी एकता की बैठक से बौखलाहट में बीजेपी…

Bihar Now

व्यवसाई को गोली मारने के विरोध में सड़क जाम, आगजनी कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन…

Bihar Now

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो