Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

“पीड़ित लोगों की सेवा सबसे बड़ा धर्म”

पीड़ित लोगों की सेवा सबसे बड़ा धर्म- रंजीत झा

राजधानी पटना में बारिश से हुए जलजमाव ने लोगों के जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। वहीं इसको लेकर राज्य के भवन निर्माण मंत्री डॉ० अशोक चौधरी के मार्गदर्शन में युवा टीम ने लगातार पिछले चार दिनों से ट्रैक्टर से घूम- घूम कर पटना के कौशलनगर, जक्कनपुर, राजेंद्रनगर, कंकड़बाग की कई कॉलोनियों समेत झुग्गी-झोपड़ियों, नाला रोड आदि क्षेत्रों में राहत सामग्री वितरित कर भारी बारिश से परेशान पीड़ित लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया। डॉ० चौधरी के सौजन्य से पीड़ितों के लिए फूड पैकेट्स, दूध, सत्तू के पैकेट, बिस्किट, मैगी, ओआरएस पाउडर, मिनरल वाटर आदि की व्‍यवस्‍था कराई गई। इस अवसर पर युवा जदयू के राष्ट्रीय सचिव रंजीत कुमार झा ने कहा की प्राकृतिक आपदा पर किसी का पूर्ण नियंत्रण संभव नहीं है। उन्होंने कहा की पीड़ित लोगों की सेवा करना मानव धर्म है, जिसका पालन ही जीवन की प्राथमिकता होनी चाहिए।
राहत सामग्री वितरण में मुख्य रूप से डॉ०अशोक चौधरी की धर्मपत्नी श्रीमती नीता केष्कर चौधरी, युवा जदयू के प्रदेश सचिव सौरभ सिंह यादव, युवा आयुष कुमार, केशव कुमार, शुभम कुमार, अभिजीत कुमार सहित कई लोग शामिल थे।

 

 

Related posts

सहरसा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पुलिस के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी कुख्यात बदमाश, हथियार व कारतूस बरामद…

Bihar Now

नुक्कड़ और चौपाल के जरिए बिहार में फिर से खड़े होने की कवायद करेगी कांग्रेस…

Bihar Now

गोपालगंज ट्रिपल मर्डर केस पर DGP ने तोड़ी चुप्पी…कहा – जात, धर्म, मजहब के चश्मों से नहीं,साक्ष्य के आधार पर जानें सच्चाई…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो