Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हथियारों के जखीरे के साथ एक कुख्यात गिरफ्तार…

सहरसा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी दर्जनों हत्यार और जिंदा कारतूस के साथ कुख्यात अपराधी सनोज यादव चढ़ा पुलिस के हत्थे । आरक्षी अधीक्षक सहरसा को गुप्त सूचना मिली थी कि सदर थाना क्षेत्र के रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित लक्ष्मी नगर मोहल्ले में सनोज यादव के घर पर भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस रखा हुआ जिसके आलोक आरक्षी अधीक्षक सहरसा के द्वारा सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में सदर थाना अध्यक्ष बैजनाथपुर ओपी अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी के द्वारा एक टीम गठित कर छापेमारी की गई जिसमें सनोज यादव के घर से तीन देसी कट्टा दो पिस्टल एक पेन पिस्टल एक देसी बरा कट्टा एक रायफल 3.15 66 जिंदा कारतूस दो मोटरसाइकिल एक कारतूस रखने वाला बक्सा एक क्रेटा कार दो तलवार एक फरसा सहित सनोज यादव को गिरफ्तार किया गया है .

आरक्षी अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि सनोज यादव का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है यह मुख्य तौर पर भूमाफिया के तौर पर काम करते हैं और लोगों को भूमि अधिग्रहण करने में अपराधिक तौर से मदद करते हैं यह पूर्व में भी कई कांडों में जेल जा चुके हैं सनोज यादव पांच खंडों में भी नामजद अभियुक्त है बताते चलें कि सनोज यादव की पत्नी भी नामजद अभियुक्त है.

पुलिस अधीक्षक यह भी कहा कि पुलिस इसके कई अन्य साथियों पर भी नजर रखे हुए हैं कहीं उनका भी तो आपराधिक इतिहास नहीं है पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है अभी फिलहाल सनोज यादव को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया ।

बी.एन.सिंह.पप्पन, क्राइम हेड, बिहार नाउ

Related posts

मोतिहारी में नदी के कटाव से जमींदोज हुआ बिल्डिंग, पानी के आगोश में दर्जनों घर…

Bihar Now

BPSC TRE 2023: बिहार शिक्षक भर्ती पेपर-1 समाप्त, परीक्षा केंद्र से बाहर निकले परीक्षार्थियों ने कहा – अच्छा था प्रश्न पत्र …

Bihar Now

Breaking : हर्ष फायरिंग रोकने के विवाद में चली गोली, एक की घटनास्थल पर ही मौत…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो