Bihar Now
BREAKING NEWS
अपराधबिहारब्रेकिंग न्यूज़

पुलिस ने तीन घंटा के अंदर ही कर लिया लूटपाट का उद्भेदन

बेगूसराय  पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सांख गांव के निकट हुए लूटपाट मामले का खुलासा कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने घटना के तीन घंटा के अंदर ही छह बदमाशों को हथियार और लूटी गई रकम के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
बुधवार की शाम कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि मंगलवार को बाइक सवार बदमाशों ने सांख के निकट एक बाइक सवार से 55 सौ रूपया, दो मोबाइल तथा बाइक की चाबी छीन लिया था। मामले की जानकारी मिलते ही एएसपी अभियान अमृतेश कुमार एवं सदर डीएसपी राजन कुमार सिन्हा के नेतृत्व में मुफस्सिल थानाध्यक्ष, बछवाड़ा थानाध्यक्ष, सिंधौल ओपी प्रभारी एवं लोहिया नगर ओपी प्रभारी के साथ चीता बल ने पीछा किया। पुलिस को देखते ही एक अपराध ने गोली चलाने का भी प्रयास किया। इसके साथ ही फरार चल रहे रजौड़ा निवासी चंदन कुमार, हत्या के अभियुक्त लोहिया नगर निवासी राहुल श्रीवास्तव, कुख्यात पॉकेटमार रजौड़ा निवासी अभिराम महतों के साथ पचम्बा निवासी दौलत कुमार, रजौड़ा निवासी गोपाल कुमार एवं छोटू कुमार को पकड़ा गया है।
इन लोगों के पास से 7.6 एमएम का एक ऑटोमेटिक पिस्टल, दो देसी पिस्तौल, सात गोली, घटना में प्रयुक्त अपाची एवं पल्सर बाइक, लूटा गया दो मोबाइल एवं लूटा गया 55 सौ रूपया बरामद किया गया है।
वीरेंद्र कुमार, बिहार नाउ, बेगूसराय

Related posts

Big Breaking : नवादा जहरीली शराब मौत मामले में एक और सस्पेंड.. अवर निरीक्षक, मद्यनिषेध नागेन्द्र प्रसाद पर गिरी गाज..

Bihar Now

फिल्मी अंदाज में जदयू नेता की हत्या कर लाश लेकर मौके से फरार हुए अपराधी, सवालों के घेरे में पुलिस की मुस्तैदी !

Bihar Now

मुख्यमंत्री नीतीश के संयोजक बनने वाले बयान पर “PK” का हमला, कहा -बिहार में पैर रखने का ठिकाना नहीं, देश स्तर पर क्या कर पाएंगे ?

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो