Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीयहॉलीवुड

पुष्पम प्रिया चौधरी मधुबनी के बिस्फी से भी लड़ेंगी चुनाव, महाकवि विद्यापति की जन्मस्थली है बिस्फी..

बिहार की स्वघोषित सीएम उम्मीदवार पुष्पम प्रिया चौधरी ने पटना के बांकीपुर के बाद मधुबनी के बिस्फी विधानसभा से चुनावी लड़ने की घोषणा की है.. पुष्पम प्रिया चौधरी ने प्लूरल्स पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में होने का ऐलान किया है…

पुष्पम प्रिया चौधरी ने खुद को उम्मीदवार घोषित करते हुए बताया है कि प्लुरल्स पोल कमिटी की अनुशंसा पर मैं पुष्पम प्रिया चौधरी बिहार की जीवनदायिनी गंगा के उत्तर-तट अवस्थित मिथिला में कला, संस्कृति, भाषा और समरसता के केंद्र मधुबनी ज़िले के बिस्फी विधानसभा क्षेत्र (35) से, जो मैथिल गर्व के सिरमौर और मैथिली कवि-कोकिल महाकवि विद्यापति की जन्मस्थली है, प्लुरल्स की उम्मीदवार होऊँगी।

पुष्पम प्रिया चौधरी ने कहा कि मैं इंस्टिट्यूट ऑफ डेवेलपमेंट स्टडीज़, यूनिवर्सिटी ऑफ ससेक्स, से डेवेलपमेंट स्टडीज़ में और लंदन स्कूल ऑफ ईकोनोमिक्स एंड पोलिटिकल सायंस से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स हूँ और पॉलिटिक्स, फ़िलासफ़ी और ईकोनॉमिक्स की गहन पढ़ाई के साथ मैत्रेयी-गार्गी-भारती की मिथिला की महान ज्ञान व शास्त्रार्थ परम्परा की वाहक हूँ।

बिहार के इस चुनाव में अपने 241 साथियों के साथ सफल होकर न सिर्फ़ मिथिला संस्कृति के वैभव की वापसी बल्कि पूरे बिहार को 2025 तक भारत में नम्बर एक और 2030 तक विश्व के श्रेष्ठ जगहों में से एक बनाने को कृतसंकल्पित हूँ क्योंकि यह मेरे मिथिला और बिहार की वापसी का दशक है।

Related posts

69वीं BPSC परीक्षा में चाणक्य आईएएस एकेडमी के छात्रों ने लहराया परचम…

Bihar Now

Breaking : मोतिहारी में दर्दनाक हादसा, डूबने से एक ही गांव के 5 बच्ची की मौत, गांव में मचा कोहराम…

Bihar Now

कार्रवाई के दिए रिपोर्ट के बावजूद पनोरमा के सीएमडी उड़ा रहे प्रशासन के आदेशों की धज्जियां..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो