Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

पूर्व मुखिया के घर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर किया बरामद..

बेगूसराय में एक पूर्व मुखिया के पति के डेरा से पुलिस ने छापेमारी कर 227 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया है। दरअसल छौराही थाना पुलिस को सूचना मिली थी नारायण पीपड़ पंचायत के पूर्व मुखिया के पति हीरा सहनी अपनी डेरा से अवैध शराब का कारोबार करता है।

इसी सूचना पर पुलिस ने नारायण पीपड़ पंचायत के सोनापुर स्थित पूर्व मुखिया के डेरा में छापेमारी की जहां से पुलिस ने 227 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया है। बताया जा रहा है बरामद शराब अरुणाचल प्रदेश निर्मित है जिसे यहां छुपा कर रखा गया था। बरामद शराब की कीमत 22-25 लाख रुपए बताई जा रही है।

छापेमारी के बाद पूर्व मुखिया का पति फरार है पुलिस उसकी खोजबीन करने में जुटी है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है हीरा सहनी इस अवैध शराब के धंधे में कब से लिप्त है और उसका तार कहां कहां जुड़ा हुआ है।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय
री

Related posts

शराबबंदी का सच : नववर्ष के आगमन पर लाखों का शराब बरामद, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई…

Bihar Now

Big Breaking : बिहार में अपराधी बेलगाम, अभी-अभी सीतामढ़ी के BJP विधायक के करीबी को अपराधियों ने मारी गोली..

Bihar Now

Pokies In Australia With Bonus Rounds

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो