Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

पेट्रोल-डीजल पर टैक्स वृद्धि जन विरोधी कदम…वापस लें नीतीश कुमार – प्रेम चंद्र मिश्रा

कांग्रेस के विधान परिषद सदस्य प्रेम चंद्र मिश्रा ने आज बिहार सरकार द्वारा राज्य में पेट्रोल-डीजल पर किये गए टैक्स वृद्धि को जन विरोधी बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री से पूछा कि जहां एक ओर कोरोना संक्रमण और लॉक डाउन की वजह से परेशान लोगों पर इस टैक्स वृद्धि से अतिरिक्त बोझ नही बढ़ेगा?

उन्होंने कहा कि आज लोगों को सरकार से राहत की उम्मीद लगी हुई है लेकिन बिहार कैबिनेट द्वारा पेट्रोल पर 26% और डीजल पर 19% वृद्धि करने से बिहार सरकार के खजाने में प्रति लीटर पेट्रोल से 17 रुपये और डीजल पर 13 रुपये की कमाई होगी जो अपने आप में यह बताने को पर्याप्त है कि बिहार की भाजपा- जदयू सरकार को आम जनता से कोई मतलब नही रहा।

उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी कमी के बावजूद केंद्र सरकार और बिहार सरकार के गलत नीतियों के कारण आम लोगों को लाभ नही मिल पा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे तत्काल अपने कैबिनेट के निर्णय को वापस लें तथा जनता को सस्ते दामों पर पेट्रोल डीजल उपलब्ध कराने हेतु राज्य सरकार के टैक्स को कम करें।

ब्यूरो रिपोर्ट, बिहार नाउ

Related posts

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक पहुंच गए विकास भवन, दौड़े-दौड़े पहुंचे अधिकारी…

Bihar Now

Breaking: बेगूसराय में बेखौफ अपराधी, वार्ड पार्षद के पुत्र को अपराधियों ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

डॉन बॉस्को एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय बसंत मेले का आयोजन, तेज प्रताप यादव ने किया भव्य उद्घाटन

Bihar Now