Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

पेट्रोल-डीजल पर टैक्स वृद्धि जन विरोधी कदम…वापस लें नीतीश कुमार – प्रेम चंद्र मिश्रा

कांग्रेस के विधान परिषद सदस्य प्रेम चंद्र मिश्रा ने आज बिहार सरकार द्वारा राज्य में पेट्रोल-डीजल पर किये गए टैक्स वृद्धि को जन विरोधी बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री से पूछा कि जहां एक ओर कोरोना संक्रमण और लॉक डाउन की वजह से परेशान लोगों पर इस टैक्स वृद्धि से अतिरिक्त बोझ नही बढ़ेगा?

उन्होंने कहा कि आज लोगों को सरकार से राहत की उम्मीद लगी हुई है लेकिन बिहार कैबिनेट द्वारा पेट्रोल पर 26% और डीजल पर 19% वृद्धि करने से बिहार सरकार के खजाने में प्रति लीटर पेट्रोल से 17 रुपये और डीजल पर 13 रुपये की कमाई होगी जो अपने आप में यह बताने को पर्याप्त है कि बिहार की भाजपा- जदयू सरकार को आम जनता से कोई मतलब नही रहा।

उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी कमी के बावजूद केंद्र सरकार और बिहार सरकार के गलत नीतियों के कारण आम लोगों को लाभ नही मिल पा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे तत्काल अपने कैबिनेट के निर्णय को वापस लें तथा जनता को सस्ते दामों पर पेट्रोल डीजल उपलब्ध कराने हेतु राज्य सरकार के टैक्स को कम करें।

ब्यूरो रिपोर्ट, बिहार नाउ

Related posts

IIL के माध्यम से अपने कार्य कौशल को बढ़ाएंगे युवा वकील, KIIT के तत्वावधान में “विधि शिक्षक अकादमी” करेगा काम…

Bihar Now

Bihar Now

मुजफ्फरपुर के सदर अस्पताल में लगी आग,वार्ड में भर्ती तीन बच्चों को मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर…

Bihar Now