Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मुजफ्फरपुर के सदर अस्पताल में लगी आग,वार्ड में भर्ती तीन बच्चों को मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर…

मुजफ्फरपुर- ज़िले के सदर अस्पताल परिसर स्थित मातृ शिशु हॉस्पिटल में चल रहे एसएनसीयू वार्ड में शार्ट सर्किट से आग लगने के कारण अफरा-तफरी मच गई ।

मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने सदर अस्पताल कि बिजली कट कर फायर फाइटर के सहारे आग बुझाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने की सूचना पर अफरातफरी का माहौल पूरे हॉस्पिटल में बना रहा।

एसएनसीयू वार्ड में भर्ती तीन बच्चों को आनन फानन में एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंचे सिविल सर्जन डॉक्टर अजय कुमार ने बताया कि बिजली की शार्ट सर्किट से आग लगी थी तत्काल आग पर काबू पा लिया गया। वार्ड में भर्ती सभी बच्चों को एसकेएमसीएच मे भर्ती करा दिया गया है ।

बिजली से चलने वाले सभी उपकरण ठीक है और उनकी जांच करवाई जा रही है साथ ही उन्होंने कहा कि नवनिर्मित अस्पताल में किस प्रकार की वायरिंग की गई थी कि आग लग गई इसकी भी जांच कराई जाएगी।

 

Related posts

मुजफ्फरपुर में अज्ञात अपराधियों ने किराना दुकानदार को मारी गोली, हालत नाजुक…

Bihar Now

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 4 पिस्टल, कारतूस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार…

Bihar Now

राज्य सरकार की ओर से मास्क, सैनिटाइजर, खाद्यान्न पदार्थों को एसेंशियल कामोडिटी में किया गया सम्मलित…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो