Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

प्रवासी मजदूरों की सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित करने की सरकार से मांग, पूर्व JDU MLC ने केंद्र व राज्य सरकार से की मांग…

प्रो० विनोद कुमार चौधरी, बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य ने केंद्र एवं राज्य सरकार से प्रवासी मजदूरों की सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित करने की मांग की है।
प्रो० चौधरी ने कहा कि प्रवासी मजदूरों को सुरक्षित अपने-अपने राज्यों में लाने की जितनी जिम्मेदारी राज्य सरकारों की है वेलफेयर स्टेट में केंद्र सरकार इस जिम्मेवारी से भाग नहीं सकती।

घर लौटने की जल्दबाजी के कारण मजदूरों की दुर्घटनाओं में जो मौतें हुई हैं इन मौतों की जिम्मेवारी तो सरकारें बाद में तय करें और किराया वसूली के नाम पर दिल्ली सरकार की गलत बयानबाजी का विश्लेषण भी तो बाद में भी हो सकता है अभी तो राजधर्म यह होना चाहिए कि किराया जो भी दे-केंद्र या राज्य सरकारे- प्रवासी मजदूर सुरक्षित अपने-अपने घर लौटे।

साथ ही घर आने पर संक्रमण न फैले इसके लिए सबसे अधिक सतर्कता भी स्थानीय प्रशासन को करनी होगी। मैं अंत में केंद्र एवं राज्य सरकारो से मांग करता हूं कि प्रवासी मजदूरों की तुरंत घर वापसी की व्यवस्था हो। इस संक्रमण काल में गरीब मजदूरों से किराए की मांग अमानवीय है। सरकार इस ओर भी ध्यान दें।

ब्यूरो रिपोर्ट, बिहार नाउ

Related posts

Big Breaking: खगड़िया में STF की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अर्ध निर्मित आर्म्स के साथ 6 अपराधी अरेस्ट

Bihar Now

रफ़्तार का कहर : पीकअप वैन की चपेट में आने से एक साइकल सवार की मौत…

Bihar Now

जम्मू-कश्मीर के डोडा में बड़ा हादसा, खाईं में गिरी बस, 36 लोगों की मौत, 19 घायल …

Bihar Now