Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधबिहार

रफ़्तार का कहर : पीकअप वैन की चपेट में आने से एक साइकल सवार की मौत…

सहरसा – जिला के बिहरा थाना क्षेत्र के सहरसा-सुपौल मार्ग पर एक अज्ञात तेज रफ्तार से आ रही पिकअप की चपेट में आने से एक साईकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं चालक वाहन लेकर हुआ फरार होने में कामयाब रहा। यह सड़क दुर्घटना दुर्गापुर के समीप देर रात घटित हुई। बताते चलें कि मृतक का नाम मनोज सादा है। जो कि बिहरा थाना क्षेत्र के रकिया वार्ड न० – 01 का रहने वाला था।

घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि देर रात मृतक मनोज सादा बिहरा बाजार से सब्जी खरीदकर साइकिल से अपने घर रकिया लौट रहा था इसी दौरान दुर्गापुर के समीप सुपौल से सहरसा की ओर आ रही अज्ञात पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मारकर फरार हो गया। वहीं सड़क हादसे में मौके पर ही मनोज सादा की दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और छानबीन में जुट गई है। युवक की दर्दनाक मौत की खबर मिलते ही परिवार वालों में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

रितेश हन्नी बिहार नाउ सहरसा

Related posts

दरभंगा दौरे पर हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मिथिलांचल को मिलेगी सौगात !…

Bihar Now

Big Breaking : बिहार में फिर एक साथ मधुबनी में 14 के साथ कुल 33 नए मामले आए सामने….अभी तक बिहार का कुल आंकड़ा 1178 … …

Bihar Now

शिक्षक बहाली नियमावली में हुए बदलाव पर‌ बोले शिक्षा मंत्री, सीट खाली रह जाने को लेकर सरकार ने लिया ये निर्णय…

Bihar Now