Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीबिहारराष्ट्रीयस्वास्थ्य

फर्जी क्लिनिक और पैथोलॉजी के विरुद्ध चला अभियान, मृत डॉक्टर के नाम पर महीनों से संचालित हो रहा था फर्जी क्लिनिक…

त्रिवेणीगंज में अवैध रूप से संचालित फर्जी क्लिनिक और लैब के विरुद्ध प्रसासन ने अभियान चलाया। इस दौरान त्रिवेणीगंज बाजार में संचालित की जा रही क्लिनिक और पैथोलोजी की जांच की गई।जांच के दौरान दिलचस्प मामला सामने आया जो प्रशासन को भी सोचने पर मजबूर कर दिया।
दरअसल जिस डॉक्टर की सड़क दुर्घटना में पिछले दिनों मौत हो गई थी और जो डॉक्टर है हीं नहीं उनके नामों का बोर्ड लगाकर के क्लिनिक धरल्ले से संचालित किए जा रहे थे ,बताया गया कि डॉ एनेतुल्लाह जिसकी मौत सड़क दुर्घटना में तीन चार माह पहले हो गया था उसके नाम का बोर्ड लगाकर धरल्ले से क्लिनिक का संचालन किया जा रहा है।
त्रिवेणीगंज एसडीएम विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाए गए जांच अभियान में अनुमंडलीय अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डॉ आरपी सिन्हा भी मौजूद थे ।जिन्होंने संयुक्त रूप से बाज़ार क्षेत्र के सभी क्लिनिक औऱ लैब की जांच की इस दौरान कई फर्जी चिकित्सक और लैब संचालक क्लिनिक औऱ लैब को छोड़ भागते नज़र आए. इस दौरान करीब दस से पंद्रह क्लिनिकों की जाँच की गई जिसमें अधिकांश क्लिनिक फर्जी डॉक्टरों द्वारा चलाए जा रहे थे।

SDM
SDM

वहीं इस छापामारी से अवैध क्लिनिक संचालकों,फर्जी डॉक्टरों में हड़कंप मचा हुआ है।हालांकि एसडीएम ने कहा कि अवैध क्लिनिक संचालकों और लैब के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्रभास चंद्रा बिहार नाउ, सुपौल
ण

Related posts

Best New Casino Offers Au

Bihar Now

पवन सिंह के निष्कासित होने पर मंत्री जमां खां का बड़ा बयान, पार्टी विरोधी काम करने पर परिणाम यही होगा…

Bihar Now

NEET छात्रों की बड़ी जीत !…1563 छात्रों के ग्रेस मार्क्स रद्द, दोबारा देना होगा एग्जाम…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो