Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बंगाल में बड़ा ट्रेन हादसा, कंचनजंगा एक्सप्रेस से‌ टकराई मालगाड़ी… 5 यात्रियों की मौत, 100 घायल… रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन को एक मालगाड़ी ने टक्कर मार दी है। हादसे में अभी तक 5 यात्रियों की मौत हो गई है और कई के घायल होने की खबर है। मौके पर राहत एवं बचाव का कार्य जारी है। आपदा टीमें भी घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। हादसा जलपाईगुड़ी स्टेशन के करीब निजबाड़ी स्टेशन के पास हुआ है।

नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे (NFR) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सियालदह जाने वाली कंचनजंगा एक्सप्रेस सोमवार सुबह न्यू जलपाईगुड़ी के पास एक मालगाड़ी से टकरा गई। कटिहार डिवीजन के डिवीजनल रेलवे मैनेजर (DRM) ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे यह हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि अगरतला से आ रही कंचनजंगा एक्सप्रेस (13174) न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के करीब रंगापानी के पास मालगाड़ी से टकराई है।

कंचनजंगा एक्सप्रेस की कई बोगियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं और कई पटरी से उतर गई हैं। मालगाड़ी के भी कई डिब्बे बेपटरी हो गए। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि दार्जिलिंग जिले के फांसीदेवा इलाके में एक दुखद रेल दुर्घटना के बारे में जानकर मैं स्तब्ध हूं। विस्तृत जानकारी का इंतज़ार है।

बताया जा रहा है कि कंचनजंगा एक्सप्रेस एक मालगाड़ी से टकरा गई है। बचाव और चिकित्सा सहायता के लिए डीएम, एसपी, डॉक्टर, एंबुलेंस और आपदा टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। युद्धस्तर पर बचाव कार्य जारी है।

Related posts

Early Morning Gaming Roims Pokies

Bihar Now

Big Breaking : पटना समेत उत्तर बिहार के कई जिलों में भूकंप के झटके, भूकंप की तीव्रता 4.3….

Bihar Now

नियोजित शिक्षकों ने भिक्षाटन कर जताया सरकार का विरोध…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो