Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

बस के ठोकर से साइकिल सवार की मौत

जमुई सिकंदरा मुख्य मार्ग S.H-333 सड़क दुर्घटनाओं का पर्याय बन चुका है जहाँ आये दिन सड़क दुर्घटना होती ही रहती है। जहां आज भी इस मार्ग पर नारडीह के समीप एक बस ने सायकिल सवार व्यक्ति को ठोकर मार दी जिससे उसकी मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी।

जानकारी के अनुसार गरसंडा निवासी इंद्रदेव साव रोज अपने ससुराल नारडीह अपने साले के साथ काम करने जाया करता था जो सीमेंट मिलाने वाले मिक्सचर मशीन चलाता था,रोज की तरह आज भी वह करीब 7 बजे सुबह नारडीह गाँव आया था जहाँ आज काम बंद होने के क्रम में वापस लौटने के क्रम में उसे बच्चों को परिभ्रमण पर ले जा रही तारा बस ने इंद्रदेव साव(उम्र 40साल) को जोरदार ठोकर मार दी। जिसमें उसका पैर बुरी तरह से कट गया और सर पर गंभीर चोटें आई आनन फानन में उसे हॉस्पिटल लाया गया जहाँ इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी।
मौत के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

गुस्साए लोगों ने मुख्य सड़क जाम कर खूब हंगामा किया। मौत की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन घटना स्थल पर पहुँच गए और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर परिवार के एक सदस्य की नौकरी और मुआवज़े की मांग करने लगे। मौके पर पहुँची स्थानीय पुलिस थानाध्यक्ष राजेश शरण ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया लेकिन गुस्सा इतना तीव्र था कि पुलिस को आत्मरक्षा के लिए हथियार लहराना पड़ गया। घंटों तक सड़क पर लंबा जाम लगा रहा जिससे यातयात बाधित रही।

इधर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के चार बच्चे हैं जिसमें 3 लड़की और एक लड़का है। पूरे गरसंडा गाँव में शोक की लहर दौड़ गयी।

रवि मिश्रा, जमुई

Related posts

बिहार मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी… जमुई की पूजा व शुभ दर्शिनी और रोहतास के संदीप बने टॉपर…

Bihar Now

संसद की सुरक्षा में सेंधमारी के आरोपी के पिता ने कहा – निर्दोष है मेरा बेटा… दरभंगा का निवासी है मास्टरमाइंड…

Bihar Now

मंत्री मुकेश सहनी प्रकरण में सियासत तेज, सीएम नीतीश कुमार से तेजस्वी यादव ने मांगी इस्तीफा…

Bihar Now